• img-fluid

    Jharkhand: मुहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल, पुलिसकर्मी समेत 32 घायल

  • July 18, 2024

    रांची (Ranchi)। मुहर्रम जुलूस (Muharram procession) के दौरान बुधवार को हजारीबाग (Hazaribagh) के बड़कागांव (Barkagaon), धनबाद (Dhanbad), झरिया (Jharia) और गिरिडीह (Giridih) में झड़प और पत्थरबाजी में करीब ढाई दर्जन से अधिक लोग (करीब 32 लोग) घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। प्रभावित जगहों पर अफसर कैंप कर रहे हैं।


    आपत्तिजनक गाना बजने पर बवाल
    हजारीबाग के बड़कागांव नयाटांड़ गांव में जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाए जाने पर झड़प हुई। इस दौरान पथराव में बड़कागांव के उप प्रमुख वचनदेव कुमार के वाहन का शीशा टूट गया। पथराव में दारोगा और एक पुलिस जवान समेत दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव में स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद है। समाचार लिखे जाने तक हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और एसपी समेत कई अफसर कैंप कर रहे हैं।

    जुलूस मार्ग को लेकर विवाद
    उधर, धनबाद के पांडरपाला में बुधवार की रात जुलूस मार्ग को लेकर हुए विवाद के बाद पत्थरबाजी हो गई। इसमें दो पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बीच-बचाव में पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। धनबाद एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के अनुसार स्थित पूरी तरह नियंत्रण में है।

    लाठी, तलवार व पत्थरों से हमला
    झरिया थाना मोड़ पर मुहर्रम जुलूस के दौरान करतब दिखाने को लेकर तीन अखाड़ा दल आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी, तलवार व पत्थरों से हमला किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। उधर, गिरिडीह के शिव मोहल्ले और बगोदर के बालक गांव मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव के बाद भगदड़ मच गई। पथराव में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

    लहराया फलस्तीनी झंडा
    मुहर्रम पर बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान बुधवार को दुमका के दुधानी चौक पर फलस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जांच में मामला सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी कुछ नहीं कह रहे हैं। पुलिस अधिक्षक दुमका का भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आया है। इधर इस मामले में लेकर भाजपा के कई नेता अपने एक्स सोसल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

    ताजिया जुलूस में शामिल युवक की करंट से मौत
    गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के चकमंजो गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक हैदर अली की मौत करंट लगने से हो गई। हैदर फेरारी (पताका) लेकर चल रहा था जो कच्चे बांस का था। बिजली के तार के संपर्क में आते ही उसके शरीर में करंट लग गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया।

    Share:

    Jharkhand: लोहरदगा में असामाजिक तत्वों ने लहराए फलस्तीनी झंडे, फलस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए

    Thu Jul 18 , 2024
    लोहरदगा। झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा शहर (Lohardaga city) के कचहरी पथ पर कुछ असामाजिक तत्वों (Antisocial elements) ने सोमवार की रात्रि में फिलिस्तीन का झंडा (Palestine flag fluttering) फहराते हुए फलस्तीन जिंदाबाद (slogans of Palestine Zindabad) के नारे लगाएं। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो में क्या विदेशी झंडा फहराने और नारेबाजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved