• img-fluid

    झारखंड चुनाव : नेताओं के बीच तेज हुई जुबानी जंग, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

  • October 24, 2024

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) में जैसे-जैसे पार्टियां सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान (Announcement of candidates) कर रही है और नामांकन में तेजी आ रही है, वैसे-वैसे इनके बीच जुबानी जंग (Worlds war) भी तेज हो गई है। ‘इंडिया’ के नेता जहां भाजपा (BJP) को पूंजीपतियों की पार्टी बता रही है, वहीं एनडीए नेता सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगा रही है।


    चुनाव में पूंजीपतियों से हैं राज्य के गरीबों की लड़ाई: हेमंत सोरेन
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने कहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई पूंजीपतियों के साथ है, जिसमें एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, किसान और मजदूरों की सरकार है। सीएम हेमंत ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार को गिराने के लिए पूरे पांच साल प्रयास किया गया, जब नहीं गिरी तो जेल तक भेज दिया। अब एक दर्जन मुख्यमंत्रियों को हमारे पीछे लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी, तब अत्याचार और दंगे हो रहे थे। बेरोजगारों की फौज खड़ी थी। अब विकास हो रहा है तो इन्हें पच नहीं रहा है।

    सीएम हेमंत ने कहा, सरकार बनते ही विकास कार्य के साथ हक और अधिकार मांगना शुरू किया तो घबरा गये। हमें दो साल तक परेशान किया गया। हमलोग जल, जंगल और जमीन के मालिक हैं और हमें ही जमीन का घोटाला करने वाले बताते हैं। फिर भी हम डरेंगे नहीं। हम न तो डरने वाले और न घबराने वाले हैं। जब हम डरे नहीं तो भाजपा ने हमारे नेता को चुराकर ले जाने का काम शुरू कर दिया। अब इन्ही नेताओं की बदौलत आपके पास वोट मांगने आयेंगे, आपको सतर्क रहना है। हमलोगों ने विकास कार्य किया है और महिलाओं को पैरों पर खरा करने का जिम्मा उठाया है, उसी अधिकार से पास वोट मांगने आये हैं।

    हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का नाम लिये बगैर कहा कि हमारे कुछ नेताओं को भाजपा पैसे के बल पर खरीदने का काम कर रही है। हमारे जो नेता उनके पाले में जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं, उन्हें सीबीआई और ईडी का डर दिखा रही है। हम और हमारे नेता डरने वाले नहीं हैं, अपनी चलायी गयी योजनाओ के दमपर जनता के बीच वोट मांगने जायेंगे और भाजपा की सूपड़ा साफ करेंगे।

    बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर भगाने के लिए हो रहा यह चुनाव: हिमंता
    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि झारखंड में इस बार का विधानसभा चुनाव बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने के लिए हो रहा है। लेकिन, अभी राज्य के हित में कई और बड़े निर्णय लेना बाकी है।

    हिमंता ने कहा कि झारखंड आने पर उन्होंने पाया कि यहां की डेमोग्राफी प्रत्येक दिन बदल रही है। संथाल परगना के बारे में सोचें तो वहां प्रत्येक दिन हिन्दू समुदाय की आबादी कम हो रही है और विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही है। धीरे-धीरे यह विशेष समुदाय राज्यभर में फैल जाएगा। कहा कि झारखंड की हालत ठीक नहीं है। भाजपा की सरकार बनेगी तो कानून के तहत एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को भगाया जाएगा।

    सीएम हिमंता ने कहा, सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा की महान धरती को बचाना होगा। भाजपा घुसपैठियों के आगे झारखंड को नतमस्तक नहीं होने देगी। यह चुनाव के केवल कमलेश सिंह को जिताने का नहीं है। यह चुनाव तय करेगा कि झारखंड झारखंडियों का रहेगा कि घुसपैठियों का रहेगा।

    भाजपा के कार्यकर्ताओं को लक्षित कर सीएम हिमंता कहा कि टिकट मिले न मिले, विधायक मिले न मिले परंतु झारखंड रहेगा, हिन्दू सभ्यता रहेगा तभी सभी लोग रहेगा। कोई विधायक बने न बने झारखंड और हिन्दू सभ्यता बना रहना चाहिए। यह चुनाव विधायक बनाने, मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, यह चुनाव घुसपैठियों को भगाने का है। इसलिए सभी को मिलकर झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि झामुमो की सोच है कि बांग्लोदेश से आने वाले लोग सरकार बनाने में मदद करेगा। इसलिए घुसपैठियों के खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं।

    Share:

    खुलासा- एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक

    Thu Oct 24 , 2024
    मुंबई। यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक युवक आठ महीने से दो नाबालिग छात्राओं से रेप करता रहा। दोनों में से एक लड़की के पेट में दर्द होने और जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि लड़की चार माह की गर्भवती है। दरिंदगी करने वाला युवक गांव के ही एक धार्मिक भवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved