• img-fluid

    झारखंड चुनावः JMM ने जारी की तीसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित

  • October 24, 2024

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly elections) के लिए प्रत्याशियों की अपनी तीसरी लिस्ट (Our third list of candidates) जारी कर दी है, इस लिस्ट में कुल 5 नाम हैं। इससे पहले सोमवार रात आई पहली सूची में 35 और दूसरी सूची में सिर्फ एक नाम था। यानी पार्टी अबतक कुल 41 उम्मीदवारों (total 41 candidates) के नाम की घोषणा कर चुकी है।

    तीसरी लिस्ट में गेमिया, चक्रधरपुर, खुंटी, सिसई और बिशुनपुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें से गेमिया को छोड़कर बाकी चारों सीटें अजजा (ST) प्रत्याशी के लिए सुरक्षित हैं।


    तीसरी लिस्ट में घोषित उम्मीदवारों के नाम
    गेमिया- योगेन्द्र प्रसाद
    चक्रधरपुर (ST)- सुखराम उरांव
    खूंटी (ST)- स्नेहलता कन्डूलना
    सिसई (ST)- जिगा सुसारण होरो
    बिशुनपुर (ST)- चमरा लिण्डा

    गेमिया से टिकट पाने वाले योगेन्द्र प्रसाद पूर्व विधायक और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। योगेन्द्र साल 2014 के चुनाव में गेमिया सीट से विधायक बने थे, हालांकि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में हार गए थे। चक्रधरपुर से टिकट पाने वाले सुखराम उरांव झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी के रूप में साल 2005 और 2019 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। 2019 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा को मतों से हराया था।

    पार्टी ने इस बार खूंटी से नए चेहरे स्नेहलता कंडुलना पर दांव लगाया है। पिछले दो चुनाव में भी पार्टी ने यहां अलग-अलग लोगों को मौका दिया था। दरअसल यह सीट भाजपा का गढ़ है, और JMM पिछले 5 चुनावों से यहां जीत दर्ज करने की कोशिश कर रही है। बिशुनपुर सीट से टिकट पाने वाले चमरा लिण्डा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अशोक उरांव 17,382 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।

    दोपहर को जारी हुई थी दूसरी लिस्ट
    इससे पहले बुधवार दोपहर को जारी प्रत्याशियों की दूसरी सूची में पार्टी ने राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को रांची सीट से उम्मीदवार बनाने की जानकारी दी थी। माजी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। वह झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं और झामुमो की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं। महुआ माजी ने 2014 और 2019 में भी रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे दोनों बार हार गई थीं। झारखंड में झामुमो का कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठजोड़ है।

    मंगलवार रात जारी हुई थी पहली सूची
    इससे पहले मंगलवार रात को झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की जिसमें बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाण्डेय से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन एकबार फिर दुमका सीट से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अबतक घोषित 41 उम्मीदवारों में से झामुमो ने कुल 5 महिलाओं को टिकट दिया है।

    राज्य की 81 सीटों पर दो चरणों में होगा मतदान
    राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    Share:

    "Cyclone Dana" के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित, 15 घंटे बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट

    Thu Oct 24 , 2024
    कोलकाता। पूर्वी भारत (Eastern India) में ‘चक्रवात दाना’ (‘Cyclone Dana’) के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित (Rail and Air services affected ) हो रही हैं। इस चक्रवात के शुक्रवार सुबह ओडिशा (Odisha) के भितरकणिका राष्ट्रीय उद्यान (Bhitharkanika National Park) और धामरा बंदरगाह (Dhamra Port) के बीच लगभग 70 किमी की दूरी पर लैंडफॉल करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved