• img-fluid

    झारखंड चुनाव से पहले गुलाम अहमद मीर का बयान, बोले- कांग्रेस को 25 सीटें मिलीं तो रोटेशन पर बनेंगे सीएम

  • October 01, 2024

    रांची । कांग्रेस (Congress) के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में कांग्रेस को यदि 25 से 30 सीटें मिलीं तो राज्य में रोटेशन पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनेंगे। यानी सरकार के आधे कार्यकाल तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री होंगे।

    मीर सोमवार को रांची में आयोजित संवाद- विधानसभा चुनाव की बैठक में भाग ले रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि उन्हें कड़ी मेहनत करनी मेहनत करनी होगी, ताकि पार्टी के 25-30 उम्मीदवार विधायक बन सकें।

    झारखंड प्रभारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की 10-15 सीटों पर जीत दर्ज करने भर से पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए दावा नहीं किया जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटें आईं तो कांग्रेस रोटेशन में मुख्यमंत्री पद का दावा करेगी। मीर ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने से समाज के मुद्दे सामने आते हैं। उन मुद्दों पर काम होता है। लेकिन कभी-कभी चुनावी रणनीति और समीकरण अपने पक्ष में होने के बाद भी बूथ स्तर पर काम नहीं होने से चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती आती है… इस मुहावरे को गलत साबित करना है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाए, उसकी जीत तय करें। हम आने वाले दिनों में गठबंधन दलों के साथ मिलकर प्रमुख मुद्दों को गारंटी में बदलने की बात करेंगे।


    यह भी पढ़िए- आगे बहुत कठिन होनी है लड़ाई:कल्पना
    झारखंड युवा मोर्चा का गांडेय विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला में सोमवार को गांडेय की विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने कार्यकर्ताओं में मजबूती से चुनाव लड़ने को लेकर जोश भरा। कहा कि आगे लड़ाई बेहद कठिन है। इसको मजबूती से मिलकर लड़ना है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को रू-ब-रू कराने और इसका लाभ दिलाने की सीख दी।

    इसके पूर्व कल्पना मुर्मू सोरेन ने लगभग 50 करोड़ की सड़क और पुल की योजनाओं का टाउन हॉल परिसर से ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसमें विशेष प्रमंडल से चार पुल है, जिसकी लागत लगभग 11 करोड़ रुपए है, वहीं आरइओ से 22 ग्रामीण सड़कें 39.72 करोड़ में बननी हैं। बतला दें कि झारखंड युवा मोर्चा का गांडेय विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह कार्यशाला गिरिडीह कॉलेज के बहुद्देशीय परीक्षा भवन में होना था, लेकिन सोमवार सुबह कुछ फॉल्स सीलिंग के गिर जाने के कारण यह कार्यक्रम टाउन हॉल में आनन-फानन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में गांडेय, बेंगाबाद और गिरिडीह प्रखंड के 15 ग्राम पंचायतों से कार्यकर्ता आए थे। वहीं अतिथियों में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मो. अनवर अंसारी, मुखिया मोहन मंडल, गौरव कुमार आदि थे।

    Share:

    Rain havoc: बिहार में 10 लाख लोग बाढ़ के पानी में घिरे, हवाई सर्वे करने निकले सीएम नीतीश कुमार

    Tue Oct 1 , 2024
    दरभंगा. बिहार (Bihar) के 19 जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. दरअसल, नेपाल (Nepal) में 60 घंटे लगातार बारिश होने के बाद कई नदियों का जलस्तर (water level) तेजी से बढ़ गया, जिसका असर बिहार में देखने को मिल रहा है. नेपाल से पानी का दबाव बढ़ा तो बिहार में कई जगहों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved