• img-fluid

    Jharkhand: लोहरदगा जिले में कुएं में मिले महिला और उसके तीन बच्चों के शव

  • September 13, 2024

    लोहरदगा। झारखंड (Jharkhand) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लोहरदगा जिले (Lohardaga district) के कुडू के जिंगी पंचायत के तान मकरा गांव (Makara Village) स्थित एक खेत के मकरा घाट कुंए से महिला और उसके तीन बच्चों (Woman and her three children) के शव मिले हैं। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला की तीन बच्चों के साथ किसी ने कूएं में डाला है। मृतकों में कैरो थाना क्षेत्र के हुदू निवासी फूलदेव मुंडा की 26 साल की पत्नी उषा मुंडा, सात साल की बेटी दिव्या मुंडा, चार साल का बेटा शिवम मुंडा और एक साल का सत्यम मुंडा शामिल है।


    बताया जाता है कि फूलदेव मुंडा की पत्नी उषा मुंडा मंगलवार को अपना ससुराल हुदू से अपना मायके जाने के नाम पर तीनों बच्चो को साथ लेकर निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे कुडू थानाक्षेत्र के मकरा के कुछ चरवाहों और ग्रामीणों ने एक खेत स्थित मकड़ा घाट कुआं में चार शव को देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस कुएं में चारो का शव पाया गया ससुराल से मात्र दो किलोमीटर दूर में है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है।

    इस घटना के बाद से ग्रामीणों में चर्चा है कि ससुराल में सोमवार को कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था। जिसके बाद मंगलवार को महिला अपने तीनों बच्चो को लेकर मायके जाने के नाम पर निकली थी। कुएं में चारों शव एक-दूसरे से बंधे हुए थे। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने या तो गुस्से में आकर अपने तीनो बच्चों को खुद के साथ बांधकर भरे कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चारों को एक साथ बांधकर किसी ने कुएं में डाल दिया होगा। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।

    Share:

    Uttarakhand में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन के कारण 61 सड़कें बंद

    Fri Sep 13 , 2024
    हरिद्वार। उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारी बारिश (Heavy rain) का कहर लगातार जारी है। यहां के कुमाऊं मंडल (Kumaon division.) में भारी बरसात (Heavy rain) के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त (Life disrupted) हो गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-धारचूला बार्डर मार्ग (Tawaghat-Darchula border road.) भूस्खलन (Landslide) के कारण बंद हो गया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved