• img-fluid

    झारखंड में एससी सीटों पर भाजपा की बन रही मजबूत पकड़, 2005 से खाता भी नहीं खोल पायी कांग्रेस

  • October 28, 2024

    रांची । झारखंड (Jharkhand) में सत्ता तक पहुंचने में कुल 81 सीटों में से अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित नौ सीटों की अहम भूमिका रहती है। राज्य बनने के बाद अब तक हुए चारों चुनाव (Election) में एससी सीटों (SC Seats) पर भाजपा (BJP) की उपस्थिति मजबूत रही है। झामुमो (JMM) मशक्कत करता नजर आया है और दो सीटों पर जीत दर्ज कर सका है। भाजपा में विलय हो चुके झाविमो के अलावा जदयू, राजद, आजसू के खाते में ही सीटें जाती रही हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 9 में से 6 सीटें जीती थीं। झामुमो को दो सीटें मिली थीं। 2005 के बाद हुए किसी भी चुनाव में कांग्रेस को एससी आरक्षित सीट नहीं मिली।

    इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने एससी सीटों का अपना किला अभेद्य बनाए रखने के लिए मजबूत चक्रव्यूह रचा है। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। एससी आरक्षित जमुआ सीट पर भाजपा के मौजूदा विधायक को अपने पाले में किया है।

    झारखंड राज्य बनने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए तो कुल नौ एससी सीटों में से चार पर कमल खिला। उत्साह से भरे झामुमो को दो सीटों पर जीत मिली। दो जदयू के खाते में आई और एक सीट पर राजद ने कब्जा जमाया। भाजपा के उपेंद्र नाथ दास ने सिमरिया, सत्यानंद भोक्ता ने चतरा, केदार हाजरा ने जमुआ, रामचंद्र बैठा ने कांके सीट जीती थी। जदयू के कामेश्वर नाथ दास ने देवघर और राधाकृष्ण किशोर ने छत्तरपुर सीट पर जीत हासिल की थी। झामुमो के हारु रजवार ने चंदनक्यारी और दुलाल भुइयां ने जुगसलाई सीट, जबकि राजद के प्रकाश राम ने लातेहार सीट पर कब्जा जमाया था।


    आजसू, भाजपा, राजद, झाविमो बराबर रहे
    झारखंड की राजनीति में इस साल अस्थिरता का दौर था। झामुमो और कांग्रेस जैसे बड़े दल एससी सीटों पर अपना असर नहीं दिखा पाए। राजद के सुरेश पासवान और चतरा में जनार्दन पासवान जीते थे। आजसू के उमाकांत रजक ने चंदनकियारी और रामचंद्र सहिस ने जुसलाई सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के रामचंद्र बैठा ने कांके और बैद्यनाथ राम ने लातेहार सीट पर कमल खिलाया था। जेवीएम के जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने सिमरिया और चंद्रिका महथा ने जमुआ सीट जीती थी। जदयू की सुधा चौधरी ने छतरपुर सीट जीती थी।

    भाजपा छह सीटों पर जीती, झामुमो दो पर जीता
    देवघर से भाजपा के नारायण दास, सिमरिया से किशुन दास, जमुआ में केदार हाजरा, चंदनकियारी में अमर कुमार बाउरी, कांके में समरी लाल और छत्तरपुर सीट से पुष्पा देवी जीते। वहीं जुगसलाई में मंगल कालिंदी और लातेहार में बैद्यनाथ राम ने झामुमो को जीत दिलाई। चतरा पर राजद के सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की थी। हेमंत सरकार में सत्यानंद मंत्री बने तो चंदनकियारी से विधायक अमर बाउरी को भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष बनाया।

    भाजपा ने पांच और झाविमो ने तीन सीटें जीतीं
    नारायण दास ने देवघर, केदार हाजरा ने जमुआ, चतरा से जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जीतू चरण राम ने कांके, राधाकृष्ण किशोर ने छत्तरपुर भाजपा को जीत दिलाई। वहीं गणेश गंझू सिमरिया, अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी और प्रकाश राम लातेहार से झाविमो के टिकट पर जीते। आजसू के रामचंद्र सहिस ने जुगसलाई सीट झटका, जबकि एससी सीटों पर कांग्रेस, झामुमो और राजद खाता नहीं खोल पाए।

    Share:

    WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए रोचक हुई जंग, जानें सभी टीमों का समीकरण

    Mon Oct 28 , 2024
    नई दिल्‍ली । भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team )को न्यूजीलैंड के खिलाफ(against New Zealand) पुणे टेस्ट मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही रोहित ब्रिगेड (Rohit Brigade)ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी गंवा दी. पुणे टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved