• img-fluid

    झारखंड में बागी और रूठे नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, शिवराज और हिमंता बिस्व सरमा को सौंपी जिम्‍मेदारी

  • October 22, 2024

    रांची । झारखंड भाजपा (Jharkhand BJP) में 66 सीटों पर उम्मीदवारों (Candidates) की घोषणा के बाद पार्टी से बगावत तेज हो गई है। कुछ पूर्व विधायकों-नेताओं (Former MLAs and leaders) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Resign) दे दिया है। इनमें से कई विरोधी पार्टियों के संपर्क में हैं। सोमवार की रात पूर्व विधायक लुईस मरांडी समेत कई नेता झामुमो में शामिल हो गए। इधर, बागी और रूठे नेताओं को मनाने में भाजपा जुट गई है। डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) को लगाया है। इस मद्देनजर सोमवार को दोनों रांची पहुंचे और रवींद्र राय से उनके आवास पर बैठक की।

    डैमेज कंट्रोल में जुटे शिवराज-हिमंता
    इसी डैमेज कंट्रोल पॉलिसी के तहत प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को पोटका भेजकर नाराज तीन बार भाजपा की विधायक रहीं मेनका सरदार से बात कराई गई। प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज ने खुद फोन कर बात की, जिसके बाद मेनका सरदार ने पार्टी को दिया अपना इस्तीफा वापस ले लिया। साथ ही पोटका से भाजपा प्रत्याशी बनाई गईं अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को समर्थन देने की बात कही।


    इधर, रांची पहुंचे असम के मुख्यमंत्री सह प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि कुछ व्यक्ति टिकट एनाउंस की बात मानते हैं, कुछ नहीं मानते। लेकिन भाजपा में कोई ज्यादा बगावत नहीं हुई। अब हम संकल्प घोषणापत्र लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता एनडीए की सरकार बनाएगी।

    कई नेता नाराज
    बरकट्ठा से टिकट की दावेदार कुमकुम देवी ने भाजपा छोड़ लोकहित अधिकार पार्टी का दामन थाम दिया। सरायकेला से गणेश महली ने भी भाजपा छोड़ दी है। अब वह झामुमो में शामिल हो गए हैं। सरायकेला के भाजपा नेता बास्को बेसरा ने झामुमो का दामन थाम दिया है। जमशेदपुर पूर्वी से अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह भी नाराज बताए जा रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिमी सीट जदयू के खाते में जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हुसैनाबाद से विनोद सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

    मिस्त्री, मलखान और बाटुल ने भी छोड़ी भाजपा
    पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल व पूर्व महेशपुर विधायक मिस्त्री सोरेन ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बाटुल ने आरोप लगाया कि पार्टी ने यहां से माधवचंद्र महतो को उम्मीदवार बना दिया, जबकि पिछली बार वे भाजपा छोड़ आजसू से चुनाव लड़ गए थे, जिसकी वजह से नाला सीट भाजपा हार गई थी। इधर, ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

    कुछ लोगों में असंतोष है, उनसे बात करूंगा : हिमंता
    भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि पार्टी की सूची जारी होने के बाद कुछ असंतुष्टि दिखती हैं, लोग पार्टी छोड़ते हैं, लेकिन बहुत लोग असंतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी में असंतोष होता है, जिसके मन में खेद हैं, दुख है, उनसे बात करूंगा। टिकट एकाउंसमेंट के दो तीन दिन के बाद असंतोष होता है, उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

    Share:

    Ganderbal Attack: हमले में लश्कर से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने का शक, मददगार की तलाश

    Tue Oct 22 , 2024
    श्रीनगर। गांदरबल हमले (Ganderbal Attack) में लश्कर-ए-ताइबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों (Pakistani terrorists) के शामिल होने का शक है। आतंकियों ने कैंप और मजदूरों (Camps and laborers) की गतिविधियों की रेकी की। साइट प्लान का अध्ययन किया और हमले को अंजाम दिया। जांच कर रहीं सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि शांतिप्रिय इलाका माने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved