img-fluid

शादी के बंधन में बंधने जा रहे जेफ बेजोस और लॉरेन संचेज, पानी में तैरते ‘महल’ में लेंगे सात फेरे

  • March 24, 2025

    नई दिल्‍ली । जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक है। पूर्व टीवी पत्रकार और लेखिका लॉरेन संचेज (Lauren Sanchez) के साथ लंबे समय से वह रिलेशनशिप में हैं। अब खबर है कि यह प्रेमी जोड़ा शादी (Marriage) के बंधन में बंधने वाला है। इसके लिए वेडिंग इनविटेशन भेजे जा रहे हैं। पेज सिक्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है। इसके अनुसार, शादी समारोह इस गर्मी में इटली के वेनिस में होगा। शादी की तारीख अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट की मानें तो इनकी शादी के लिए ‘कोरू’ इटली के समुद्री तट के पास लंगर डालेगी। कोरू एक शानदार और मॉडर्न नौका है, जिसे पानी पर तैरता महल भी कहते हैं। इस यॉट को 2023 में नीदरलैंड की एक शिपयार्ड कंपनी ने बनवाया था।


    रिपोर्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस और लॉरेन संचेज ने 2019 में डेटिंग शुरू की। उस समय बेजोस अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट से तलाक ले चुके थे। इसके बाद से ही यह जोड़ी मीडिया और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही है। जेफ बेजोस के साथ अपने रिश्ते को लेकर संचेज मीडिया में खुलकर बात कर चुकी हैं। दोनों को कई सार्वजनिक मौकों पर एक साथ देखा गया है। अक्टूबर 2018 में दोनों पहली बार कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में हेलिकॉप्टर राइड पर साथ नजर आए थे। मालूम हो कि संचेज फॉक्स न्यूज और एबीसी न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं।

    लॉरेन संचेज ने अपने रिश्ते पर क्या कहा
    जेफ बेजोस और लॉरेन संचेज के रिश्ते को लेकर जनवरी 2019 में पीपल में एक रिपोर्ट छपी। इसमें उनके रिश्ते की पुष्टि की गई और बताया कि यह जोड़ी साथ रहने की योजना बना रही है। उन्हें अक्सर छुट्टियों पर साथ देखा जाने लगा। जनवरी 2023 में संचेल ने डब्ल्यूएसजे मैगजीन को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। संचेज ने कहा, ‘हमें एक साथ रहना और एक साथ काम करना पसंद है। हम एक साथ उड़ान भरते हैं, एक साथ वर्कआउट करते हैं। हम हर समय साथ रहते हैं।’ मई 2023 में मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह जोड़ी सगाई कर चुकी है। उस समय संचेज को एक शानदार रिंग पहने देखा गया था।

    Share:

    रामदास अठावले की भारतीय मुस्लिमों से अपील, बोले-आप औरंगजेब की संतान नहीं, खुद को उससे ना जोड़ें

    Mon Mar 24 , 2025
    देहरादून. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने रविवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) की कब्र हटाने के बजाय संभाजीनगर (Sambhajinagar) में छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) का स्मारक बनाया जाना चाहिए. राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के लिए देहरादून आए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved