• img-fluid

    सूडान में फंसे भोपाल के जयंत केवलानी जल्‍द लौटेंगे भारत, परिवार की चिंता हुई कम

  • April 23, 2023

    भोपाल (Bhopal)। सूडान (Sudan) पर कब्जे के लिए सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच जारी हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। इस हिंसा में  सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच हिंसा के बीच यहां हजारों विदेशी भी फंस चुके जिन्‍हें अलग-अलग सरकारों द्वारा अपन स्‍तर पर वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

    जानकारी के लिए बता दें कि सूडान में हिंसा के कारण भोपाल के बैरागढ़ निवासी युवक जयंत केवलानी का परिवार तीसरे दिन भी दुखी नजर आया, किन्‍तु शाम होते-होते परिवार को एक राहत भरी खबर मिली। ईद के कारण सेना और अर्ध सैनिक बलों ने सीज फायर की घोषणा की है। अब युद्ध रूक गया है। जयंत के जल्द ही वापस लौटने की उम्मीद बंधी है।



    भारत सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब ने संघर्ष प्रभावित सूडान से 12 देशों के 66 नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। इनमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अपने सऊदी अरब के समकक्ष से इस बारे में बातचीत की थी।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। सनद रहे सूडान 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच घातक सशस्त्र संघर्ष देख रहा है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक संघर्ष में 400 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 3,500 घायल हुए।


    विदित हो कि सूडान में 2021 में तख्ता पलट के बाद सेना ने सत्ता संभाली थी। तब से सेना व देश में अर्धसैनिक बल के रूप में मान्य रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। कुछ दिनों में यह संघर्ष जानलेवा हो चुका है। इस बीच, सूडान में जारी हिंसा रुकवाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पहल की है।

    अमेरिका के विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने सूडानी सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान डागालो से बात कर उनसे युद्धविराम का आह्वान किया है।

    Share:

    ब्रह्मपुत्र नदी में बनी एशिया की सबसे लंबी जलीय हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन, चुनौतीपूर्ण था कार्य

    Sun Apr 23 , 2023
    गुवाहाटी। इंद्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड ने असम में जोरहाट और माजुली के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में एशिया की सबसे बड़ी हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अजीत कुमार ठाकुर ने शनिवार को यह जानकारी दी। ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग (HDD) विधि से 24 इंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved