• img-fluid

    ‘मेरा सब कुछ छीन लिया…’ दुश्मनों के जाल में ‘उलझ’ गईं जान्हवी कपूर

  • July 17, 2024

    मुंबई (Mumbai)। जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ (ulajh) में नजर आने वाली हैं। वो इस फिल्म में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी।

    एक्ट्रेस की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है जाह्नवी की फिल्म ‘उलझ’ सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। ट्रेलर में जाह्नवी कपूर एक यंग डिप्लोमैट के रोल में शानदार दिख रही हैं। वहीं एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने दमदार डायलॉग से भी लोगों का दिल जीत लिया है।



    आपको बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत जान्हवी के किरदार सुहाना भाटिया से होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं। उनके साथ काम करने वाले सुहाना की योग्यता पर सवाल उठाते हैं और भाई-भतीजावाद की ओर इशारा करते हैं। उनका कहना है कि वह इस पद के लायक नहीं हैं।

    इस ट्रेलर में जान्हवी कपूर पर ना सिर्फ नेपोटिज्म बल्कि देशद्रोही होने का भी आरोप झेल रही हैं। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में साफ़ दिखाया गया है कि कैसे उसकी जिंदगी खतरे में है? और उसे अपनी पहचान और अस्तित्व के लिए लड़ना पड़ रहा है। जिसमें उनका साथ गुलशन देवैया देते हैं। वह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। अब जान्हवी कपूर कैसे दुश्मनों की जाल से बचकर निकलती है। ऐसे में यह देखने को लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।

    Share:

    Delhi: स्वाति मालीवाल मामले में पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

    Wed Jul 17 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Rajya Sabha MP Swati Maliwal) पर कथित हमले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) के सहयोगी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved