• img-fluid

    जान्हवी कपूर अस्पताल में भर्ती, जानिए एक्ट्रेस को क्या हुआ

  • July 18, 2024

    नई दिल्ली। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के फैंस का दिल टूट सकता है। अब जाह्नवी कपूर हॉस्पिटल पहुंच गई () हैं। खुद उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने ये खबर कंफर्म की है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। ये सुनकर सभी लोग चिंता में पड़ गए हैं। एक्ट्रेस को क्या हुआ है और अब उनकी हालत कैसी है चलिए जानते हैं।

    बता दें, अभी तो जान्हवी एक दम ठीक लग रही थीं और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अनंत-राधिका का एक भी फंक्शन जान्हवी कपूर ने मिस नहीं किया, लेकिन अब अचानक वो अस्पताल के बिस्तर पर पहुंच गई हैं। ये जानकर एक्ट्रेस के फैंस का भी बुरा हाल है। सभी लोग एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे हैं और उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। बता दें, जान्हवी को फूड पॉइजनिंग हो गई है। सीरियस फूड पॉइजनिंग की वजह से आज सुबह ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।


    जान्हवी कपूर कब तक हॉस्पिटल में एडमिट रहने वाली हैं? अब इसे लेकर भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। साथ ही उनकी हालत में सुधार आया या नहीं वो भी पता लगा है। बोनी कपूर ने अपनी बेटी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर कंफर्म करते हुए उनका हेल्थ अपडेट दिया है। बोनी कपूर ने बताया है कि जान्हवी की तबीयत अब पहले से बेहतर है। वो मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट हैं और उन्हें कल यानी 19 जुलाई को डिस्चार्ज मिल सकता है।

    बता दें, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में जान्हवी एक बेहद अलग रोल में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अभी तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। उनकी ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है, लेकिन रिलीज से पहले एक्ट्रेस को इस हाल में देख फैंस घबरा गए हैं।

    Share:

    UP में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे, 4 यात्रियों की मौत

    Thu Jul 18 , 2024
    गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले (Gonda district of Uttar Pradesh) में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. दोपहर करीब तीन बजे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ (Chandigarh to Dibrugarh) जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. हादसा जिले के झिलाही और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved