देश

जैन मुनि समर्थ सागरजी ने प्राण त्यागे

सम्मेद शिखर बचाने के लिए अनशन पर बैठे

रांची। झारखंड में जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर (Jain pilgrimage center Sammed Shikhar) के लिए पिछले 5 दिनों से अनशन कर रहे जैन मुनि समर्थ सागरजी (Muni Samarth Sagarji) ने देर रात अपने प्राण त्याग दिए। चार  दिन में तीर्थ स्थल को बचाने के लिए  अनशन पर बैठे दूसरे जैन मुनि ने देह त्यागी।


जैन मुनि समर्थ सागरजी सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने के फैसले के खिलाफ पिछले 5 दिनों से अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे थे।  देर रात 1 बजे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। आज सुबह जैसे ही संत के देह छोडऩे की जानकारी मिली बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग मंदिर पहुंचने लगे। संत की डोल यात्रा संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक निकाली गई। इसके पहले इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने 3 जनवरी को प्राण त्यागे थे।

Share:

Next Post

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल टली

Fri Jan 6 , 2023
अब अंधेरे का खतरा नहीं भोपाल।  नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग और विद्युत मंडल (Electricity Board) के प्रायवेटीकरण (Privatization) के विरोध में बिजली कर्मचारियों (Electricity Employees) की आज से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल सरकार से मिले आश्वासन के बाद टल गई है। देर रात ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे से विद्युत मंडल कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल […]