• img-fluid

    इटली: मशीन में कटा भारतीय मजदूर का हाथ, इलाज कराने के बजाय नियोक्ता ने सड़क किनारे फेंका

  • June 21, 2024

    रोम। इटली में 31 वर्षीय एक भारतीय मजदूर का हाथ भारी मशीन की चपेट में आकर कट गया। हैरानी की बात है कि हाथ कट जाने के बाद उसके नियोक्ता ने मजदूर का उपचार कराने के बजाये उसे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोम के निकट लाजियो में सब्जी के एक खेत में काम करते हुए सतनाम सिंह का हाथ भारी मशीन में फंसकर कट गया था। रोम में भारतीय दूतावास ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इटली के लैटिना में भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से वह वाकिफ हैं।

    दूतावास ने जानकारी दिये हुए कहा, ”हम स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। परिवार से संपर्क करने और वाणिज्य दूतावास सहायता मुहैया कराने के प्रयास जारी हैं।” सिंह पंजाब के रहने वाले थे। खबर के मुताबिक, सिंह के नियोक्ता एंटोनेलो लोवेटो ने उन्हें और उनकी पत्नी को एक वैन में बिठाया और उनके घर के नजदीक सड़क किनारे छोड़ दिया।


    समाचार एजेंसी ने घर के मालिक इलारियो पेपे के हवाले से खबर में बताया, ”हमने सिंह की पत्नी की चीखें सुनीं, जो मदद के लिए पुकार रही थी फिर हमने एक लड़के को देखा, जो उन्हें अपनी बाहों में उठाकर घर के अंदर ले गया।”उन्होंने बताया, ”हमें लगा कि वह उनकी मदद कर रहा है लेकिन फिर वह भी भाग गया।

    पेपे ने कहा, ”मैं उसके पीछे भागा और मैंने उसे वैन में चढ़ते हुए देखा और मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ था और वह उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गया।” उन्होंने कहा, ”उसने जवाब दिया कि वह नियमित कर्मचारी के तौर पर पंजीकृत नहीं है।” कटे हुए हाथ को फलों के डिब्बे में रखा गया था। सिंह को डेढ़ घंटे तक उपचार नहीं मिला। उन्हें हवाई मार्ग से रोम के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गयी। लोवेटो पर अब आपराधिक लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच चल रही है।

    Share:

    BJP नेता सम्राट चौधरी इस तारीख को अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी, करवाएंगे मुंडन; जानें वजह

    Fri Jun 21 , 2024
    पटना। भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतराने की घोषणा कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पद से हटाकर एनडीए में शामिल कराने का प्रण लिया था, हालांकि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ ही चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved