• img-fluid

    देर रात तेज बारिश हुई, पेड़ गिरे..4 घंटे तक होती रही वर्षा

  • June 08, 2024

    • 1.33 इंच पानी आया-रात में कई बार बिजली बंद हुई- न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस गिरा

    उज्जैन। इस बार जून के पहले सप्ताह में ही मानसून मेहरबान हो गया है। कल देर रात 2 बजे से गरज और चमक के साथ प्री-मानसून की बारिश शुरु हुई। सुबह 6 बजे तक यह दौर चला और करीब 4 घंटे की अवधि में 1.33 इंच पानी बरस गया। इस दौरान रात में बार-बार बिजली गुल होती रही। हालांकि बारिश के कारण रात के तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह भी बादल छाये हुए थे। इस दौरान कई जगह पेड़ भी गिर गए।


    उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस बार देश सहित पूरे प्रदेश में मानसून की अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं इस वर्ष गर्मी ने भी 10 साल का रिकार्ड तोड़ते हुए लगातार 44 से 45 डिग्री तापमान पिछले 2 सप्ताह से बनाया रखा। इधर मौसम में एक बार फिर बुधवार से बदलाव आया था और दिन और रात के तापमान में उछाल आने लगा था। दो दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री के पार चला गया था। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आस-पास आने लगा था। शुक्रवार को रात का तापमान करीब 2 डिग्री उछलकर 30 डिग्री के करीब पहुंच गया था। इसके एक दिन पहले अधिकतम तापमान भी 41.4 डिग्री पर पहुंच गया था। कल इसमें और इजाफा हुआ और यह 42.8 डिग्री पर आ गया था। परंतु कल दोपहर बाद से बादल छाने लगे थे और मौसम में गर्मी के साथ साथ उमस भी बढ़ गई थी। फिर बीती रात 2 बजे के करीब अचानक बिजली की गडग़ड़ाहट और चमक के साथ मानसून की बारिश होनें लगी। इसके पहले ही आगर रोड़, एमआर-5 मार्ग से लेकर आस-पास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। रात से सुबह तक बार-बार बिजली जाने से लोग परेशान होते रहेे। सुबह 6 बजे तक शहर के अलग अलग ईलाकों में पानी बरसता रहा। लोग जब सुबह जागे तो पूरे शहर में सड़के भीगी नजर आई और आसमान पर बादल छाये हुए थे। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि बीती रात से आज सुबह 8 बजे तक वेधशाला में 34 मिमी अर्थात 1.33 इंच वर्षा रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि पश्चिम मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश की पूरी संभावना है।

    एकाएक बारिश से कई जगह पेड़ भी गिरे
    कल देर रात हुई तेज बारिश के दौरान हवाएं भी चलीं जिसके कारण कई जगह के पेड़ भी गिर गए। आज सुबह लोगों ने देखा तो सड़कों पर पेड़ पड़े मिले। इसके अलावा कई क्षेत्रों में सुबह तक बिजली व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई थी।

    Share:

    शहर में भीख माँग रहे 20 बच्चें को पकड़ा तथा समझाईश देकर छोड़ा

    Sat Jun 8 , 2024
    भिक्षा नहीं शिक्षा का अभियान शुरू किया प्रशासन ने-जगह जगह जाकर भीख मांगने वाले बच्चों को चिन्हित करेंगे उज्जैन। भिक्षा नहीं शिक्षा दे अभियान की शुरूआत उज्जैन में भी हो गई है। इसमें शहर को बाल भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी से पूर्णत: मुक्त किया जाएगा। 20 मई से शुरू हुए इस अभियान में अभी तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved