img-fluid

ISRO का खास रिसर्च : इस अजीब प्राणी को एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के साथ भेजेगा स्पेस

  • April 20, 2025

    नई दिल्‍ली। एक भारतीय एस्ट्रोनॉट अब अंतरिक्ष (ISRO) की दुनिया में नया इतिहास रचने वाला है और साथ ले जा रहा है अपने साथ एक ऐसा प्राणी, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस मिशन का नाम है Axiom-4 और भारत के शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) इसमें उड़ान भरने जा रहे हैं। वह न सिर्फ स्पेस स्टेशन पर पहुंचेंगे बल्कि वहां रहेंगे, काम करेंगे, और सबसे खास बात कि वो एक बेहद अजीब और टेढ़े-मेढ़े दिखने वाले सूक्ष्म जीव वोएजर टार्डीग्रेड्स को भी साथ ले जा रहे हैं। इसरो इस अजीब से जीव को स्पेस में क्यों भेज रहा है… आइए जानते हैं।



    वोएजर टार्डीग्रेड्स कौन हैं?
    इसे वॉटर बीयर यानी ‘पानी का भालू’ या मॉस पिगलेट भी कहा जाता है। ये सूक्ष्म जीव इतने छोटे होते हैं कि बिना माइक्रोस्कोप के देखे नहीं जा सकते। लेकिन यह छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं। ये जीव किसी अजूबे से कम नहीं, इसे जल, बर्फ, आग, वैक्यूम, रेडिएशन, यहां तक कि स्पेस की सख्त स्थितियां भी नहीं मार पातीं। इनका शरीर आठ पैरों वाला होता है और उनके पंजों में नन्हें-नन्हें नुकीले नाखून होते हैं। इनके चलने का अंदाज ऐसा जैसे कोई प्यारा भालू धीरे-धीरे डग भर रहा हो।

    किया जाएगा खास रिसर्च
    इस प्रयोग में शुक्ला स्पेस स्टेशन पर 14 दिन तक इन टार्डीग्रेड्स के साथ जीने वाले हैं। जी हां, इस जीव के पुनर्जीवन, जीवन रक्षा और प्रजनन पर रिसर्च होगी। देखा जाएगा कि स्पेस की माइक्रोग्रैविटी में क्या ये अजीब जीव कैसे सोकर उठते हैं, अंडे देते या नहीं और अगर हां तो उनके बच्चे कैसे निकलते हैं। साथ ही, ये भी देखा जाएगा कि अंतरिक्ष में रहने के बाद इनके डीएनए में क्या बदलाव आता है।

    इस रिसर्च का मकसद भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रखना, लंबी स्पेस ट्रैवल के लिए इंसानी शरीर को समझना है। इसरो के इस अभियान के जरिये भारत पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जीवित प्रयोग करेगा और वो भी एक ऐसे जीव के साथ जो दुनिया के सबसे कठिन हालात में भी हार नहीं मानता।

     

    Share:

    हज कोटे को लेकर भारतीय मुसलमानों को सऊदी अरब ने दिया झटका

    Sun Apr 20 , 2025
    नई दिल्‍ली। इस साल हज करने की तमन्ना रखने वाले तकरीबन 42 हजार भारतीय मुसलमानों (Indian Muslims) को बड़ा झटका लगा है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भारत के प्राइवेट हज स्कीम के तहत मिलने वाले कोटे में 80% की भारी कटौती करते हुए अब सिर्फ 10,000 हाजियों को मंजूरी दी है। वहीं पाकिस्तान को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved