• img-fluid

    लेबनान में इजराइली हवाई हमलों ने मचाई तबाही, 31 लोगों की हुई मौत

  • September 21, 2024

    डेस्क। लेबनान की राजधानी बेरूत में शुक्रवार को हुए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है जिनमें सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। आबियाद ने बताया कि इस हमले में 68 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 15 अस्पताल में भर्ती हैं।

    इजराइल की तरफ से किए गए इस हमले में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम अकील और इस आतंकी संगठन के करीब दर्जनभर सदस्य शामिल हैं। हमले के समय ये सभी एक भवन के बेसमेंट में बैठक कर रहे थे। हमले में संबंधित भवन भी ध्वस्त हो गया है। अकील हिजबुल्लाह की ‘रडवान फोर्सेज’ का प्रभारी था। आबियाद ने बताया कि इस हमले में तीन सीरियाई नागरिक भी मारे गए हैं।


    शुक्रवार को इजराइल की सेना ने कहा था कि इस हमले में अकील समेत हिज्बुल्ला के 11 सदस्य मारे गए हैं। इजराइल ने शुक्रवार दोपहर घनी आबादी वाले दक्षिणी बेरूत इलाके में उस समय हवाई हमला किया था जब लोग काम से और छात्र स्कूलों से घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह हिजबुल्लाह का मीडिया कार्यालय पत्रकारों को हमले वाली जगह पर लेकर गया जहां लोग मलबा हटा रहे थे।

    लेबनानी सैनिकों ने हमलों के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है और वो लोगों को हमले में ध्वस्त हुई इमारत तक पहुंचने से रोकते हुए नजर आए। शुक्रवार के इजराइल की ओर से किए गए घातक हमले से कुछ घंटे पहले हिजबुल्लाह ने भी इजराइल के उत्तरी हिस्सों में भीषण बमबारी करते हुए इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था।

    Share:

    नेस्ले के नाम पर बेच रहे थे फर्जी घी, 96 डिब्बों के साथ दो युवक गिरफ्तार

    Sat Sep 21 , 2024
    नाभा। पंजाब के नाभा में नकली घी के 96 डिब्बों के साथ दो युवकों को पकड़ा गया है। दोनों नाभा के बाजार में नेस्ले कंपनी का नकली देसी घी दुकानदारों को बेचने के लिए आए थे। नाभा व्यापार मंडल को नकली घी के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved