• img-fluid

    इस्राइली हवाई हमले में गाजा के स्कूल में 7 लोगों की मौत

  • September 22, 2024

    नई दिल्ली। इस्राइल के हवाई हमले में गाजा सिटी में एक स्कूल में सात लोगों की मौत हो गई। ये लोग जान बचाने के लिए स्कूल में शरण लेकर रह रहे थे। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि उसने स्कूल परिसर से अभियान चला रहे आतंकवादियों को निशाना बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला रविवार को सुबह 11 बजे के करीब कफर कासेम स्कूल पर हुआ। मारे गए लोगों में हमास के सार्वजनिक कार्य और आवास मंत्रालय के निदेशक माजेद सालिह भी शामिल हैं।

    इस्राइल रक्षा बल (आईडीए) का कहना है कि इस हमले का लक्ष्य हमास के आतंकवादी थे और उन्होंने नागरिकों को कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए हवाई निगरानी और अन्य उपाय किए। हमास ने हमेशा की तरह इस्राइल के दावों को खारिज किया कि वह अस्पतालों और अन्य सरकारी भवनों का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए कर रहा था। वहीं, हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा कि उसके लड़ाकों ने इस्राइली बलों पर कई हमले किए हैं।

    इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी कि जरूरी स्पेयर पार्ट्स और ईंधन में कमी के कारण सभी अस्पतालों की सेवाएं दस दिनों के भीतर बंद हो सकती हैं। गाजा पट्टी के मध्य शहर दीर अल-बलाह में विस्थापित एक महिला अया ने कहा, भारी बारिश के कारण अस्थायी शिविरों में भी बाढ़ आ गई है। अगर बारिश पूरे दिन होती है, तो पता नहीं आगे क्या होगा? हमारे तंबू पहले से ही पुराने हैं। हम नए तंबू नहीं चाहते। हम बस युद्ध खत्म करना चाहते हैं। दीर अल-बलाह में करीब दस लाख लोग शरण लिए हुए हैं।

    यूएनआरडब्ल्यूए की संचार निदेशक जुलिएट तौमा ने कहा कि सर्दियां आने वाली हैं और लोगों को मदद के लिए अधिक आश्रय और सामग्री की जरूरत है। इस्राइल और हमास के बीच पिछले साल सात अक्तूबर के बाद से युद्ध जारी है। सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे। इसके बाद इस्राइल के हमलों में अब तक 41,300 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

    Share:

    भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने चेस ओलंपियाड में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

    Sun Sep 22 , 2024
    नई दिल्ली। भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश (Indian chess player D Gukesh) ने चेस ओलंपियाड 2024 (olympiad 2024) में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और भारत के लिए गोल्ड जीता (won gold for India)। 45वें ओलंपियाड खेल में डी गुकेश ने अब पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved