नई दिल्ली। गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों (Israeli Attacks on the Gaza Strip) में 12 से अधिक महिलाओं और बच्चों समेत 32 लोग मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ये हमले ऐसे समय हुए जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के लिए अमेरिका गए हैं। इजरायल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त कर दिया था। इसके बाद हवाई और जमीनी हमले फिर से शुरू कर दिए। उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया। इसका मकसद उग्रवादी संगठन पर नए युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करना और शेष बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाना है।
रविवार रात को किए गए ताजा इजरायली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तम्बू और एक घर को निशाना बनाया गया। इसमें 5 पुरुष, 5 महिलाएं और 5 बच्चे मारे गए। नासेर अस्पताल ने यह जानकारी दी जहां ये शव लाए गए थे। मारे गए लोगों में एक महिला पत्रकार भी शामिल है। जान गंवाने वाली पत्रकार की मां अमल कास्कीन ने कहा, ‘मेरी बेटी निर्दोष है। उसका इसमें कोई हाथ नहीं था। वह पत्रकारिता से प्यार करती थी और उसे बहुत पसंद करती थी।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved