• img-fluid

    आईएसएल-7 : जमशेदपुर को हराकर पांचवें स्थान पर पहुंची हाईलैंडर्स

  • January 18, 2021

    गोवा। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने जीत की पटरी पर लौटते हुए रविवार रात यहां वॉस्को के तिलक मैदान पर खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हरा दिया। 

    हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड की इस जीत में आशुतोष मेहता ने 36वें और देशोर्न ब्राउन सीनियर ने 61वें मिनट में गोल किए। फेडरिको गालेगो का इन दोनों गोलों में असिस्ट रहा। 


    जमशेदपुर के लिए एकमात्र गोल पीटर हार्टले ने 89वें मिनट में किया। नॉर्थईस्ट की पिछले सात मैचों के बाद यह पहली और सीजन की तीसरी जीत है।

    हाईलैंडर्स के अब 12 मैचों से 15 अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, जमशेदपुर को लगातार तीसरी और इस सीजन में 12 मैचों में पांचवीं हार झेलनी पड़ी हैं। टीम अब 13 अंकों के साथ आठवें नंबर पर खिसक गई है। 

    Share:

    INDORE : बच्चों में गैंगवार, एक ने चाकू से ऐसा वार किया कि दूसरे की जान पर बन आई

    Mon Jan 18 , 2021
    इंदौर। आजाद नगर क्षेत्र में बच्चों में गैंगबाजी का मामला हो गया। एक बच्चे ने चाकू निकालकर ऐसा वार किया कि दूसरे बच्चे की सांसें अटक गईं। उसका अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि 13 साल के शानू नामक बच्चे को घायल अवस्था में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved