मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब हॉलीवुड में कदम रखा तो उसके बाद जैसे हिंदी फिल्मों को अलविदा (Boodbye) ही कह दिया। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पूरी तरह विदेश शिफ्ट हो गईं और फिर किसी इक्का दुक्का हिंदी मूवी में ही काम किया। लेकिन अब वो वक्त आ रहा है जब प्रियंका के भारतीय फैंस को भी उनकी हिंदी फिल्में देखने को मिलेंगी। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा राजामौली की अपकमिंग फिल्म में काम कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी कृष-4 में भी कमबैक करने की खबर है।
कितनी फीस चार्ज कर रही हैं देसी गर्ल
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने इन दोनों ही फिल्मों के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। रिपोर्ट के मुताबिक राजामौली की फिल्म SSMB29 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, वहीं ऋतिक रोशन की अपकमिंग सुपरहीरो मूवी ‘कृष-4’ के लिए प्रियंका चोपड़ा 20 से 30 करोड़ रुपये के बीच चार्ज कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन जाएंगी। तो क्या प्रियंका चोपड़ा फिर एक बार बॉलीवुड में आलिया और दीपिका जैसी एक्ट्रेस को टक्कर देने लौट रही हैं?
View this post on Instagram
बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर का है इंतजार?
राजामौली की फिल्मों का जहां दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है वहीं ऋतिक रोशन की कृष सीरीज की फिल्मों का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। क्योंकि सुपरहीरो ‘कृष’ की इंडिया में काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, तो ऐसे में देखना यह होगा कि क्या प्रियंका फिर एक बार बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हिट देकर भारत में अपनी धाक जमाएंगी। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब पाने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved