• img-fluid

    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया

  • May 18, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League – IPL 2024) के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants.- LSG) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) को 18 रन से हराते हुए इस सीजन अपनी 7वीं जीत दर्ज की। यह दोनों टीमों का IPL 2024 में आखिरी मुकाबला था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। जवाब में MI 20 ओवर में 196/6 का स्कोर ही बना पाई।


    MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और LSG के 3 बल्लेबाज 69 रन पर पवेलियन लौट गए। यहां से निकोलस पूरन (75) और केएल राहुल (55) ने शानदार पारी खेली और टीम को 214 रन तक पहुंचाया। जवाब में रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी करते हुए 68 रन बनाए। नमन धीर सिंह ने IPL करियर का पहला अर्धशक लगाया। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया।

    पूरन ने मैच में सिर्फ 19 गेंद सामना करते हुए अपना 9वां IPL अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन उनका तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 29 गेंद का सामना किया और 75 रन बनाकर नुवान तुषारा की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 5 चौके और 8 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 258.62 की रही। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर सिर्फ 44 गेंद में 109 रन रन की साझेदारी निभाई। राहुल 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह इस सीजन उनका चौथा अर्धशतक रहा। IPL 2024 में उन्होंने 500 रन भी पूरे किए। मैच में पीयूष चावला ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 7.20 की रही। इसके अलावा नुवान तुषारा ने 4 ओवर में केवल 28 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

    MI के सलामी बल्लेबाज रोहित ने 38 गेंद का सामना किया और 68 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.95 की रही। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में 2,500 रन भी पूरे किए। नमनधीर ने 28 गेंद का सामना किया और 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 221.43 की रही। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक है।

    Share:

    अब नेपाल ने भी मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट पर लगाया प्रतिबंध

    Sat May 18 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। देश एवं दुनिया में स्वाद एवं सुगंध के लिए मशहूर (famous for their taste and aroma) भारतीय मसाले (Indian spices) हानिकारक कीटनाशक (harmful pesticides) पाए जाने के बाद से लगातार विवादों के घेरे में है। सिंगापुर (Singapore), हांगकांग (Hong Kong) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बाद अब नेपाल (Nepal) ने भी भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved