• img-fluid

    IPL 2021: आरसीबी ने दी मुंबई इंडियन्स को 54 रनों से करारी मात

  • September 27, 2021

    शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपाएल) (Indian Premier League (IPL)) के 39वें मैच में रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को 54 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य के साथ उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी।

     

    वैसे मुंबई की शुरुआत अच्छी रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने मिलकर बिना कोई विकेट खोए 57 रन जोड़े। लेकिन डीकॉक 24 रनों से स्कोर पर चहल की गेंद पर कैच दे बैठे। कप्तान रोहित शर्मा भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 43 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये। उसके बाद मुंबई के विकेट लगातार गिरने लगे और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। मुंबई के बल्लेबाज 20 ओवर भी नहीं खेल सके और 18वें ओवर में ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई। RCB की ओर से हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए जबकि युजवेन्द्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए।


    इससे पहले RCB की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाये। वैसे देवदत्त पडिक्कल इस बार चल नहीं पाये और बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये। लेकिन कप्तान विरोट कोहली ने शानदार खेल दिखाया और 42 गेंदों में 511 रन बनाये। इसमें 3 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने T-20 मैचों में 10 हजार रन पूरे किये। श्रीकर भरत और मैक्सवेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। लेकिन अंतिम के ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और स्कोर को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाये।

    आईपीएल की जंग में आम तौर पर मुंबई का दबदबा रहा है। लेकिन MI लीग के दूसरे चरण में खेले गए कोई मुक़ाबला जीत नहीं पाई है। रोहित शर्मा चोट के बाद वापसी कर चुके हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या की फ़िटनेस टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इसके अलावा मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी कुछ खास नहीं चल पाये रहे हैं। इस वजह से टीम अंक तालिका में नीचे खिसकती जा रही है।

    Share:

    Haryana: महापंचायत में बोले टिकैत, किसान दो गुना दाम पर फसल बेचने को तैयार, सरकार करे तैयारी

    Mon Sep 27 , 2021
    -पानीपत की किसान महापंचायत में किसान नेताओं ने दिखाई एकजुटता चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ (national spokesperson of Bharatiya Kisan Union and senior leader of United Kisan Morcha) नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने हरियाणा के किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved