• img-fluid

    स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभिनव अभियान, सफल बनाने में जुटें

  • December 30, 2021

    • प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख लोकेन्द्र पारासर ने कहा

    भोपाल। कुपोषण के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के लिए केन्द्र सरकार 8 से 14 जनवरी के बीच स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान शुरू कर रही है। सरकार का यह अभिनव अभियान बूथ स्तर तक पहुंचे, इसमें सरकारी तंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सहयोगी भूमिका रहेगी। इस स्पर्धा की प्रवृष्टि पोषण ट्रेकर एप के ऑनलाइन मॉड्यूल पर दर्ज होगी। इस दृष्टि से इस अभिनव अभियान को सफल बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात पार्टी नेताओं ने प्रदेश भर से आए वॉलिंटियर को संबोधित करते हुए कही।



    पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पारासर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमें भारत को समृद्ध भारत, सशक्त भारत, सांस्कृतिक भारत और समरस भारत बनाने के लिए हमें काम करना है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत की परिकल्पना की। स्वच्छता अभियान के माध्यम से उन्होंने स्वच्छ भारत और समरस भारत का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए हमारे नौनिहाल सुपोषित हो, इस बात की चिंता उन्होंने स्वस्थ बालिक, बालिक स्पर्धा के माध्यम से की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते है। इसलिए प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद के सपने को साकार करने में जुटे है। हमें इस अभियान को सफल बनाकर स्वस्थ भारत को साकार करना है।

    Share:

    पंचायत प्रत्याशियों के खातों में जाएगी जमानत राशि

    Thu Dec 30 , 2021
    नामांकन दाखिल करते समय नगद जमा की थी राशि भोपाल। प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद नामांकन दाखिल करने वालों की जमानत राशि वापस की जा रही है। इसके लिए कैंडिडेट्स को कलेक्टर, एसडीएम या तहसील ऑफिस में आवेदन करना होगा। राजधानी भोपाल में आज से इसकी शुरुआत हो गई है। जो कैंडिडेट्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved