नई दिल्ली । यूपी के जौनपुर (Jaunpur in UP)कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव (Badlapur Khurd Village)में घर से बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय एक मासूम के साथ बबर्रता (brutality with an innocent)का मामला (Case)सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के लोगों ने गांव की ही एक महिला पर आरोप लगाया है। रविवार को हुई इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। उधर, मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बदलापुर खुर्द गांव निवासी रेखा पत्नी दीपक बिंद ने आरोप लगाया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा श्रेयांस रविवार की अपरान्ह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस की एक महिला ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दी। जिससे मासूम लहूलुहान होकर तड़पने लगा। कुछ देर बाद बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे को लहूलुहान स्थिति में देखकर परिजन जब तक पहुंचे आरोपित महिला वहां से भाग चुकी थी। घायलावस्था में श्रेयांश को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।
यूपी के जौनपुर म कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में घर से बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय एक मासूम के साथ बबर्रता का मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के लोगों ने गांव की ही एक महिला पर आरोप लगाया है। रविवार को हुई इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। उधर, मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बदलापुर खुर्द गांव निवासी रेखा पत्नी दीपक बिंद ने आरोप लगाया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा श्रेयांस रविवार की अपरान्ह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस की एक महिला ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दी। जिससे मासूम लहूलुहान होकर तड़पने लगा। कुछ देर बाद बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे को लहूलुहान स्थिति में देखकर परिजन जब तक पहुंचे आरोपित महिला वहां से भाग चुकी थी। घायलावस्था में श्रेयांश को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। होली के दिन भी बच्चों को लेकर विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। घटना में घायल के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved