• img-fluid

    हाथरस पहुंचे आप नेता संजयसिंह पर फेंकी स्याही

  • October 05, 2020


    हाथरस। हाथरस कांड को लेकर लगातार राजनीतिक हलचल जारी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। संजय सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि परिवार वाले डरे हुए हैं, पूरा गांव ही छावनी बना दिया गया है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर सवाल उठाए।

    संजय सिंह जब परिवार से मुलाकात करने के बाद बाहर निकले तो उन पर स्याही फेंकी गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि यहां पर किसी भी आदमी को आने नहीं दे रहे हैं। सब को डंडों से मार रहे हैं। योगी जी क्या कहना चाहते हैं, वह अपने आप को चौकीदार कहते थे। आप नेता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सरकार दरिंदों को बचाने में जुटी हुई है।

     

    संजय सिंह ने कहा कि 22 सितंबर की रिपोर्ट देखिए जिसमें साफ कहा जा रहा है कि बेटी का रेप हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुड़िया का बयान माना जाना चाहिए क्योंकि अपनी जान गंवाने से पहले उसने दरिंदों का नाम बताया, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। AAP नेता ने कहा कि सीबीआई ने केस को टेकओवर भी नहीं किया है, यह सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार का मुंह जबानी बयान है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा दंगों की बात कर रही है, ये तो बीजेपी का जन्मसिद्ध काम है। दंगे कराने और जातिवाद फैलाने का काम बीजेपी का रहा है।

    संजय सिंह ने डीएम को लेकर के आरोप लगाया उन्होंने कहा कि डीएम तब तक नहीं हटेगा क्योंकि सीएम की पोल उनके पास है तो CM को दिक्कत हो जाएगी। आपको बता दें कि जब से हाथरस में राजनेताओं को जाने की एंट्री मिली है, तब से कई पार्टियों के प्रतिनिधि वहां पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की थी।

    Share:

    दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सियासत गरमाई

    Mon Oct 5 , 2020
    संत नगर। उपनगर में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। कांग्रेस नेता इन घटनाओं को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, पूर्व पार्षद अशोक मारण पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। हालांकि दुष्कर्म की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved