• img-fluid

    मरने वालों की जानकारी अब वाट्सऐप पर भेजी जाएगी

  • June 28, 2024

    उज्जैन। मरने वालों की जानकारी नगर निगम में अपडेट नहीं होते थे और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग परेशान होते थे अब वाट्सऐप पर यह जानकारी भेजी जाएगी।



    उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने अग्रिबाण को बताया कि जल्द ही शहर के सभी श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों की कमेटियों को एक व्हाट्सअप मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ताकि श्मशान घाट और कब्रिस्तान से सीधे मृतक की जानकारी तत्काल नगर निगम की जन्म मृत्यु शाखा को मिल सके। जिसके बाद परिजन किसी भी समय नगर निगम कार्यालय से मृत्यु प्रमाण-पत्र निकलवा सकता है। जिसके लिए नगर निगम शहर के 4 श्मशान घाटों और 16 कब्रिस्तानों की व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारियों का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाएगी। जल्द ही यह प्रस्ताव एमआईसी में रखा जाएगा जिसको लेकर निगम प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आज भी मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए मृतक के परिजनों को लंबी चौड़ी कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। नियमों के तहत परिजनों को 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसमें परिजनों को एक फार्म के साथ मृतक व सूचनाकर्ता के आधार कार्ड के साथ-साथ श्मशान घाट में दर्ज रिकॉर्ड की रसीद लगानी होती हैं, जिसकी पुष्टि नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा के अधिकारी श्मशान घाट और कब्रिस्तान से आई जानकारी व पीली रसीद से करता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद ही संबंधित व्यक्ति के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र मिलता हैं लेकिन महापौर मुकेश टटवाल के प्रयास ने परिजनों को कागजी कार्रवाई के झंझट से निजात दिलाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को और गति दे दी है।

    Share:

    सीजन की पहली बारिश में शहर में कई जगह पानी भर गया, कमल कालोनी और उद्योगपुरी में टीम पहुँची

    Fri Jun 28 , 2024
    तराना में सर्वाधिक 2 इंच और उज्जैन शहर में करीब एक इंच बारिश-आगर रोड उद्योगपुरी के कारखानों में पानी घुसने से लाखों का नुकसान उज्जैन। कल शाम तेज बारिश हुई और करीब दो घंटे तक पानी गिरता रहा। इस तेज बारिश ने सूखे से राहत दिलाई है और मौसम भी बदला है तथा पहली बारिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved