• img-fluid

    इंदु की जवानी : पाकिस्तानी लड़के से हुआ कियारा को प्यार

  • November 24, 2020

    मुंबई। कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म इंदु की जवानी का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। इस ट्रेलर को अब 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। यह फिल्म अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित है। ट्रेलर में कियारा आडवाणी और आदित्य सील की मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है। कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य को पाकिस्तानी के किरदार में हैंं।

    मल्लिका दुआ एक दोस्त की भूमिका निभाती है। इंदू डेटिंग के लिए अच्छा-सा लड़का ढूंढ रही है। सफलता ना मिलने पर वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है। लड़के मिलते तो हैं, मगर उन्हें शादी से अधिक दूसरी चीजों में दिलचस्पी होती है, जो इंदू को पसंद नहीं आता। एक लड़का मिलता है, मगर मुसीबतें तब शुरू होती हैं, जब वो पाकिस्तानी निकलता है। कियारा आडवाणी ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

    फिल्म इंदु की जवानी की रिलीज डेट निश्चित हो गई है। मुख्य भूमिकाओं में किआरा आडवाणी और आदित्य सील की विशेषता वाली फिल्म, अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘इंदु की जवानी’ अबीर सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित और टी सीरीज़ द्वारा निर्मित है।

    कियारा की आखिरी रिलीज लक्ष्मी है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड रोल निभाया था। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म गुड न्यूज़ में साथ आए थे, लेकिन कियारा अक्षय के साथ पेयर अप नहीं थीं। लक्ष्मी फिल्म से भी कियारा ने अपने फैंस का खूब दिल जीता और उन्हें खुश किया।

     

    Share:

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन राज्‍यों से आने वालों को लानी होगी Corona नेगटिव रिपोर्ट

    Tue Nov 24 , 2020
    मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों के लिए covid-19 की RT-PCR जांच की निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य कर दिया। राज्य सरकार ने घोषणा की कि NCR दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा के एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले सभी घरेलू यात्रियों को उड़ान से पहले अपने साथ RT-PCR […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved