• img-fluid

    सुधरेगा इंदौर का ट्रैफिक, सात संयुक्त कलेक्टरों को जिम्मा सौंपा

  • October 07, 2024

    • यातायात पुलिस के साथ प्रशासन भी जुटा
      22 झोन को 81 बीट में बांटा, झोन के कर्मचारी नहीं कर रहे सपोर्ट

    इंदौर। शहर का यातायात सुधारने के लिए कलेक्टर द्वारा सात संयुक्त कलेक्टरों को तैनात किया गया है। इंदौर के 22 झोन को 81 बीट में बांटा गया है। एसडीएम के साथ झोनल अधिकारियों और यातायात अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में खुलासा हुआ है कि नगर निगम के झोनल अधिकारी भी सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को भी व्यस्तता का झुनझुना पकड़ाया जा रहा है।

    इंदौर का यातायात व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर आशीषसिंह ने पहल करते हुए सात अनुविभागीय अधिकारियों को विभिन्न चौराहों और क्षेत्रों में तैनात किया है। एक-एक एसडीएम को लगभग तीन-तीन झोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए सभी संयुक्त कलेक्टरों ने अपने-अपने क्षेत्र का दौरा भी कर लिया है। नगर निगम के झोनल अधिकारियों और यातायात पुलिस के अधिकारियों का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण एसडीएम परेशान होते नजर आ रहे हैं।

    महिला अधिकारियों द्वारा शनिवार-रविवार का अवकाश होते हुए भी अपने-अपने क्षेत्र का दौरा किया गया और व्यवस्थाओं को समझा गया, लेकिन जब झोनल अधिकारी और पुलिस महकमे को दौरे के लिए बुलाया गया तो उन्होंने समय नहीं देते हुए अन्य व्यस्तताओं का बहाना बना लिया। अब अधिकारियों का कहना है कि इन अधिकारियों की अनुपस्थिति में कैसे बीट को संभाल सकेंगे।

    इनकी लगी बीट
    कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को ट्रैफिक सेल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर राकेश परमार जहां 1, 2, 3 की जिम्मेदारी उठाएंगे, वहीं नगर निगम के अतीक खान, विनोद अग्रवाल, धीरेंद्र वैद भी ट्रैफिक के झोनल अधिकारी के साथ तैनात रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर रोशनी वर्धमान को 5, 7, 8 झोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झोनल अधिकारी सुधीर गुलवे, अभिषेकसिंह और जुगलकिशोर बरपेटे की तैनाती सुनिश्चित की गई है। डिप्टी कलेक्टर प्रदीप सोनी को 9, 10, 11 नं. झोन के यातायात का जिम्मा सौंपा गया है। यहां पर झोनल अधिकारी अंकेश बिरथरिया, शैलेंद्र मिश्रा, गीतेश तिवारी जिम्मेदारी संभालेंगे। डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया जहां 12-13 नं. झोन नगर निगम के झोनल अधिकारी पीएस कुशवाह, सुनीलसिंह जादौन के साथ संभालेंगी, वहीं डिप्टी कलेक्टर सीमा कनेश मौर्य नगर निगम के अधिकारी नदीम खान, दीपक गरगटे के साथ 15 और 16 नं. झोन की जिम्मेदारी उठाएंगी। वहीं 17 से 22 नं. झोन की जिम्मेदारी क्रमश: एसडीएम ओमनारायण बडक़ुल व हाल ही में इंदौर पदस्थापित होकर आए संयुक्त कलेक्टर नीरज खरे को सौंपी गई है। यहां भी 17, 18, 19 झोन के लिए नरेंद्र कुरील, निर्माता हिंडोलिया व प्रभा तिवारी झोनल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे, वहीं 20, 21 और 22 न. झोन का जिम्मा पल्लवी पाल, राहुल रघुवंशी, शिवराज यादव को सौंपा गया है।

    क्षेत्र के दौरे में होते रहे परेशान
    कलेक्टर के निर्देश के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करने शुक्रवार से ही सडक़ों पर उतर गए थे। निर्देश के अनुसार रणनीति तैयार कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की प्लानिंग की जाना है, जिसके लिए क्षेत्र का भौगोलिक ढांचा और ट्रैफिक दबाव को समझना जरूरी है। शुक्रवार को निकला दल निगम के अधिकारियों और ट्रैफिक के जिम्मेदारों को फोन लगाता रहा, लेकिन कोई भी उक्त क्षेत्र की जानकारी देने नहीं पहुंच सका। आखिरकार हारकर संयुक्त कलेक्टरों ने अपने स्तर पर ही दौरा कर जानकारी जुटाई।

    Share:

    बॉलीवुड में हुई पाकिस्तान अभिनेता फवाद खान की री-एंट्री, इस फिल्म में करेंगे वाणी कपूर के साथ रोमांस

    Mon Oct 7 , 2024
    मुंबई। पाकिस्तान अभिनेता फवाद खान (Fawad Khan) अपनी फिल्मों और सीरीज (Movies and Series) को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि, अब भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से फवाद के बॉलीवुड में आने की खबरें सुर्खियों में थीं। अब इन अफवाहों के बादल छट चुके हैं और फवाद की बॉलीवुड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved