• img-fluid

    मुंबई की होटल में नोट गिन रही है इन्दौर की लुटेरी दुल्हन

  • September 14, 2024

    इंदौर (Indore)। क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले लुटेरी दुल्हन गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का मुंबई की एक होटल में नोट गिनते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गिरोह के कुछ और सदस्य दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है। वहां भी एक युवक को गिरोह ने ठगा था। क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले लुटेरी दुल्हन वर्षा चोपड़ा, उसकी दो महिला सहयोगी और एक एजेंट को गिरफ्तार किया था।


    इन लोगों ने इंदौर के एक व्यक्ति को शादी के जाल में फंसाया और फिर पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए लेकर चंपत हो गए थे। अब इस गिरोह का मुंबई की एक होटल में नोट गिनते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आठ से अधिक लोग दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस वीडियो से गिरोह के बचे हुए लोगों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। बताते हैं कि इन लोगों ने इंदौर के अलावा मुंबई सहित आधा दर्जन स्थानों पर वारदात की है। वहां की पुलिस को भी गिरोह के पकड़े जाने की सूचना इंदौर पुलिस ने दी है।

    Share:

    इंदौर: चमत्कार, पातालपानी की ढाई सौ फीट गहरी खाई में कूदकर भी युवक जिंदा बच निकला

    Sat Sep 14 , 2024
    इंदौर। कनाडिय़ा (kanaadiya) क्षेत्र से लापता एक युवक पातालपानी (Patalpaani) में टनल (Tunnel) के पास खुद को घायल कर ढाई सौ फीट की खाई (250 feet deep trench) में कूद गया, लेकिन जैसे ही वह नीचे गिरा तो उसने घरवालों को फोन लगाया और कहा कि वह पातालपानी की खाई में पड़ा है। पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved