इंदौर। शहर में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कल लगातार दूसरे दिन भी तापमान 41 डिग्री के आगे रहा। वहीं दिन के बाद रात ने भी गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कल रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब पहुंचा, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा था। यह पहला मौका था जब अप्रैल में रात को तापमान इतनी ऊंचाई पर पहुंचा था। मौसम विभाग ने आज से तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई है। आज सुबह मौसम में बदलाव भी नजर आया और तेज आंधी भी चली।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबक कल दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसो की अपेक्षा 0.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 7 डिग्री और परसो रात की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर और उत्तर-पश्चिमी रही और अधिकतम रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंट तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में कमी का दौर देखने को मिल सकता है।
आंधी में पेड़ गिरा हादसा टला
आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह-सुबह तेज हवा के साथ बूंदाबादी होने लगी। रसोमा चौराहे पर आंधी के चलते एक सूखा पेड़ सडक़ पर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ सडक़ की तरफ नहीं गिरा गिनमत रही कि सुबह वाहन चालकों की संख्या कम थी, बाद में नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर पेड़ को हटाया।
सुबह चली तेज आंधी बूंदाबांदी हुई
आज सुबह शहर में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच विजयनगर क्षेत्र में तेज आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ पेड और होर्डिंग्स तक धराशायी हो गए। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। वहीं आसमान पर भी सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे धूप की लुकाछुपी चल रही है। इससे भी तापमान में कमी आने की उम्मीद है।
एक नजर पिछले 10 सालों में अप्रैल के अधिकतम तापमान पर
वष अधिकतम तारीख
2015 42 21
2016 41.5 16,30
2017 41.6 18
2018 42.1 29
2019 43.5 29
2020 39.7 16
2021 40.6 30
2022 42 29
2023 39.6 17
2024 40.2 18
2025 41.4 9
(जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान डिग्री
सेल्सियस में)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved