• img-fluid

    इन्दौर : चलित भंडारे में युवक की हत्या

  • September 16, 2024

    • हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में रात को हुई वारदात… आठ पकड़ाए

    इन्दौर (Indore)। कल रात गौरी नगर में गणेश उत्सव के दौरान चल रहे भंडारे में आठ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक का साथी भी घायल हुआ है। उसका इलाज जारी है। हत्या करने वाले सभी आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमला पुराने विवाद में किया गया। हीरा नगर टीआई पीएल शर्मा ने बताया कि गौरी नगर निवासी 20 साल के अभिजीत पिता यशपाल यादव की हत्या कर दी गई। उसका साथी सौरभ अहिरवार घायल हुआ है। दोनों युवक कल गौरी नगर के पास चल रहे चलित भंडारे में शामिल होने के लिए गए थे। इस बीच दो युवकों ने पुरानी बात को लेकर उनसे विवाद किया।

    भंडारे में शामिल लोगों ने दोनों समझाकर वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद वही दो युवक अपने 6 साथियों को लेकर दोबारा भंडारे में आए। उनके हाथ में हथियार थे। एक बदमाश ने अभिजीत पर चाकू से हमला कर दिया, जबकि साथी सौरभ पर भी चाकू चलाए। मौके पर मौजूद भीड़ ने दोनों घायलों को संभाला। घटना से भंडारे में भगदड़ मच गई। अभिजीत को तत्काल भंडारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सौरभ का इलाज चल रहा है।


    सीने के आरपार हुआ चाकू
    बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अभिजीत के सीने में चाकू मार दिया था, जो आरपार हो गया। उसका काफी खून मौके पर ही बह गया था, जिसके चलते ही उसकी मौत हुई। सौरभ को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन डॉक्टर उसकी हालत खतरे के बाहर बता रहे हैं।

    इन्हें पुलिस ने पकड़ा
    घटना केबाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और पूछताछ कर आरोपियों के नाम-पते निकाले और उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। जिन्हें पकड़ा गया है, उनके नाम सचिन वर्मा, मनीष, युवराज, नीरज, निखिल, अंकित, अक्षय और अन्य हैं। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रहा है।

    अशोक नगर का रहने वाला था युवक
    अभिजीत मूल रूप से गुना-अशोकनगर का रहने वाला था। वह अपने मामा विजेंद्र यादव के घर पिछले सात सालों से रह रहा था। अभिजीत का भाई रणजीत भी उसके साथ मे ं रहता था। अभिजीत 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता अशोकनगर में खेती-बाड़ी का काम करते हंै। उन्हें भी वारदात की जानकारी दे दी गई है।

    Share:

    राजकोट के सटोरिए ने इंदौर में दी थी ऑनलाइन सट्टे की डिस्ट्रीब्यूटरशिप

    Mon Sep 16 , 2024
    प्रमुख सटोरिए नहीं आए हाथ, पकड़े गए पांच नौकर संभालते थे कारोबार इंदौर (Indore)। नामी कंपनियों की तरह ही अब ऑनलाइन सट्टे की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी जा रही है। लसूडिय़ा में पकड़े गए क्रिकेट के सट्टे में यह खुलासा हुआ है। पकड़े गए पांच आरोपी नौकर थे और इंदौर में डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने वाला अभी फरार है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved