• img-fluid

    इंदौर : आठवीं पास लखपति भाजपा प्रत्याशी की पत्नी की सम्पत्ति सबसे ज्यादा

  • August 31, 2024

    आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख

    इंदौर। नगर निगम (municipal corporation) के वार्ड क्रमांक 83 के पार्षद के चुनाव के लिए आज नामांकन (Enrollment) वापसी की आखिरी तारीख है। दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी (Returning Officer) के माध्यम से फार्म वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उपचुनाव (By-elections) के लिए सात प्रत्याशियों ने नौ आवेदन जमा कराए हैं। उनकी आज वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। आवेदनों की स्क्रूटनी के दौरान एक भी आवेदन वापस नहीं हुए हैं। शाम चार बजे नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।



    नगर निगम वार्ड 83 के भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राठौर मैदान में हैं। प्रशासन को दिए गए शपथ पत्रों व डाक्यूमेंट के आधार पर स्क्रूटनी कर ली गई है। प्राप्त शपथ पत्रों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी की स्कूली शिक्षा आठवीं तक है, वहीं इन्होंने खुद का प्रापर्टी व्यवसाय बताया है। उनकी पत्नी टिफिन सेन्टर चलाकर जीवनयापन करती है। शपथ पत्र में राठौर ने जो अपनी आय बताई है, उसके अनुसार उनके पास 30 हजार रुपए नकद और पत्नी के पास 6 हजार रुपए हैं। बैंक में रखी राशि और सोने-चांदी के आभूषणों सहित उनकी सम्पत्ति 17 लाख 92 हजार 631 रुपए व पत्नी के पास 4 लाख 32 हजार 188 रुपए व आश्रित संतान के पास 4 लाख 12 हजार 75 व एक अन्य संतान के पास 44 हजार 915 रुपए की सम्पत्ति है। शपथ पत्र में उन्होंने एक जैसीबी, तीन ट्रैक्टर, दो चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन का उल्लेख किया है। कर्ज के मामले में वे चार लाख रुपए के कर्जदार है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने विकास जोशी को अपना प्रत्याशी अधिकृत बनाया है। सिविल इंजीनियर जोशी व्यापारी और उनकी पत्नी गृहिणी हैं। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास नकद राशि 50 हजार तो पत्नी के पास 20 हजार रुपए है। उनकी आय व कुल सम्पत्ति 1 लााख 36 हजार 756 रुपए ही है, जबकि जोशी की पत्नी लखपति है, उनकी सम्पत्ति का मूल्य 29 लाख 38 हजार 175 रुपए हैं। हालंांकि जोशी ने 7 लाख का कर्ज भी घोषित किया है। एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन की घोषणा भी की है।

    36 बूथों की सौंपी जिम्मेदारी
    शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा के अनुसार लोकसभा चुनाव में हुए बमकांड से सबक लेते हुए 36 बूथों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई है। वे स्वयं भी एक बूथ संभालेंगे, प्रत्याशी कोई चालाकी न करे, इसके लिए उनके मोबाइलों की ट्रैकिंग भी की जा रही है। प्रत्याशी पूरे समय बड़े नेताओं की नजर के सामने रहेंगे।

    वार्ड 83 में खुला भाजपा का कार्यालय, कांग्रेस का आज खुलेगा
    इंदौर। कल भाजपा के उपचुनाव कार्यालय का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मालिनी गौड़ ने किया, लेकिन नगर संगठन नदारद रहा। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के शहर में होने के कारण नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी कार्यालय शुभारंभ में नहीं पहुंच पाए। हालांकि इस वार्ड से चुनाव की दावेदारी कर रहे अभिषेक लढ्ढा जरूर कार्यक्रम में नजर आए। चर्चा है कि उन्हें जीतू राठौर का चुनाव संचालन बनाया जा सकता है। वहीं चार नंबर के ही अधिकांश पार्षद कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम से नदारद रहे। आज कांग्रेस के प्रत्याशी के कार्यालय का चुनाव कार्यालय भी शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस इस चुनाव में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को भुनाकर लगातार जैन और माहेश्वरी समाज के संपर्क में हैं।

    Share:

    अब 1 नहीं 2 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी लेंगे भाजपा की सदस्यता

    Sat Aug 31 , 2024
    3 को मुख्यमंत्री मोहन यादव तो 4 को जिलों में शुरू होगा भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान इंदौर। भाजपा (BJP) के सदस्यता अभियान (Membership Campaign) को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। कल पहली तारीख को प्रधानमंत्री (Prime Minister) की व्यस्तता के कारण अब वे 2 सितम्बर को शपथ लेंगे और उसके बद प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved