इंदौर। आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक शख्स का जिंदगी ने साथ नहीं छोड़ा। उसने कुएं के एंगल में फांसी लगाकर लटकना चाहा तो पहले तो उसका फंदा टूटा। फिर 40 फीट गहरे कुएं में वह गिरा। वह मरणासन्न स्थिति में पहुंचने ही वाला था, पुलिस ने उसकी जान बचा ली। हालांकि कुएं में गिरने से उसे गंभीर चोटें आई हैं।
देपालपुर टीआई रणजीतसिंह बघेल को कल सूचना मिली थी कि गिरोड़ा गांव में कुएं में लाश पड़ी है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से रस्सी के सहारे कुएं में पुलिसवाले उतरे। कुएं के अंदर जो शख्स पड़ा था उसे हिलाया-डुलाया तो उसके शरीर में हलचल होने लगी। उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया और फिर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुएं में गिरने वाले शख्स का नाम जगदीश पिता मानसिंह पारदी है। जगदीश ने पूछताछ में बताया कि घरेलू विवाद के बाद उसने आत्महत्या के मकसद से कुएं में मफलर बांधकर फांसी पर लटकने का प्रयास किया, लेकिन मफलर का फंदा छूट गया और वह कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी नहीं था, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। जगदीश को कुएं से निकालने के दौरान पुलिसकर्मी सुनील गिरवाल को चोटें भी आई हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved