• img-fluid

    इंदौर : इक्का-दुक्का मतदाताओं के साथ शुरू हुआ मतदान

  • September 11, 2024

    • गुमाश्ता नगर क्षेत्र में आज अवकाश
    • 21 हजार मतदाता करेंगे फैसला

    इंदौर। गुमाश्ता नगर (Gumasta Nagar) क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 83 (Ward No. 83) में आज सुबह से मतदाताओं (voters) की आवाजाही शुरू हो गई थी। इक्का-दुक्का मतदाताओं के साथ सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह मतदानकर्मियों (polling personnel) ने राजनीतिक पार्टियों के समक्ष सबसे पहले मॉकपोल (Mockpole) किया और उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई। अधिकारियों के अनुसार 9 बजे के बाद मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।


    लगभग 21 हजार मतदाता आज वार्ड क्रमांक 83 के पार्षद के भाग्य का फैसला करेंगे। 31 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सहायक उपजिला निर्वाचन अधिकारी विनोद राठौर के अनुसार बिना किसी विरोध व परेशानी के मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि एकमात्र गुमाश्ता नगर क्षेत्र में आज अवकाश की घोषणा की गई है। यहां स्थित सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी है, वहीं आंगनवाडिय़ों में भी अवकाश घोषित किया गया है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों को भी एक दिन की छुट्टी मतदान के लिए कलेक्टर के निर्देश पर मिली है।

    भाजपा की ओर से स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम तो दूसरी ओर शहरभर के कांग्रेसियों ने डेरा डाला
    चुनाव के चलते शहरभर के कांग्रेसी नेताओं ने वार्ड में डेरा डाल रखा है, वहीं भाजपा की ओर से स्थानीय कार्यकर्ता ही मतदान केंद्रों के बाहर टेबलों पर नजर आए। आज सुबह शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सभी बूथों पर घूमते हुए नजर आए। मतदान केंद्र के बाहर टेबलों पर बैठे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी मतदान की जानकारी ली, वहीं भाजपा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम लगाई।

    Share:

    कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, IOC के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने दिया इस्तीफा

    Wed Sep 11 , 2024
    नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आजकल अमेरिका (America) के दौरे पर है। इस बीच, पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ (Virendra Vashisht) ने अपने पद से इस्तीफा (resign) दे दिया। उदयपुर घोषणा पत्र के बाद वीरेंद्र वशिष्ठ ने पद छोड़ने का एलान किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved