• img-fluid

    इंदौर : मुहाड़ी फॉल पिकनिक बनाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

  • October 04, 2024

    इंदौर। पिकनिक (picnic) मनाने गए दो छात्र (Two students) इंदौर (Indore) से 35 किलोमीटर दूर स्थित मुहाड़ी फाॅल (Muhadi Falls) में डूब (drowned) गए  20 घंटे बाद एक छात्र का शव गोताखोर खोज पाए है,जबकि उसका साथी लापता है। दोनो युवक परिजनों को बताए गए पिकपिक पर गए थे। उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनके साथियों से पूछा तो पता चला कि दोनों मुहाड़ी फाॅल गए है। परिजनों को वहां उनके जूते और कपड़े मिले।

    दोनो युवकों के साथ दो और साथी थे, लेकिन वे पहाड़ी पर रुके थे,जबकि मयंक निनामा और शिवांग ठाकुर झरने के कुंड में नहाने के लिए उतरे थे। जब वे दोनो दो घंटे तक नहीं लौटे, तो दोनो दोस्तों ने चौकीदार का इसकी जानकारी दी।


    चौकीदार ने नीचे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अंधेरा होने के कारण रात को तो नहीं खोजा नहीं जा सकता। गुरुवार सुबह खुडैल थाने के पुलिस जवान और एसडीआरएफ के गोताखोर उन्हें खोजने पहुंचे। 20 घंटे बाद शाम को मयंक का शव दल को गहराई में फंसा मिला। दूसरा सथी शिवांग अभी भी लापता है।

    घर पर नहीं बताया था
    मयंक और शिवांग दोनो दोस्त है। वे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मुहाड़ी फाॅल पर आए थे। दूसरे दोस्तों ने तो फिसलन होने की वजह से कुंड में जाने से इनकार कर दिया,लेकिन मयंक और शिवांग नहाने चले गए।

    मयंक आईटीआई का कोर्स कर रहा था। उसके पिता आटो रिक्शा चलाते है। जिस फाॅल में दोनो डूबे है। वहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। यहां पर पानी में स्नान न करे और गहराई की चेतावनी का बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन कई बार युवक इसे नजरअंदाज करते हुए नहाने उतर जाते है और फिर हादसा हो जाता है।

    Share:

    कर्नाटक : तीन और संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ता था तारिक

    Fri Oct 4 , 2024
    बेंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) के पीन्या में तीन संदिग्ध और पाकिस्तानी नागरिक (Pakistani citizen) पकड़े गए हैं। पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है, जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के बारे में पहले पकड़े गए कुछ अन्य पाकिस्तानियों ने जानकारी दी है। पुलिस ऐसे लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved