• img-fluid

    इन्दौर : पांच दिन तक तिरंगामय होगा पूरा प्रदेश, बड़ा अभियान चलेगा

  • August 06, 2024

    भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल होंगे

    इन्दौर। आजादी की वर्षगांठ (anniversary of independence) पर पूरे प्रदेश (State) को तिरंगामय (tirangaamay) करने की तैयारी भाजपा (BJP) संगठन द्वारा कीजा रही है। इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों (People’s Representatives) और पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। तिरंगा यात्रा के साथ हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जाएगा।


    इसको लेकर आज भोपाल भाजपा कार्यालय में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। वैसे तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। प्रदेश में भी इसे भव्य रुप में मनाने की तैयारी की जा रही है। आज होने वाली बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश के पदाधिकारियों सहित सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी जिला और शहर अध्यक्षों को बैठक में बुलाया है। बैठक के दौरान तिरंगा अभियान का स्वरूप इस बार कैसा होगा, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। 11 से 15 अगस्त तक पंाच दिन तक यह अभियान चलेगा। आज होने वाली बैठक के बाद सभी अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में बैठक लेकर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करना होगी। बैठक में इसके अलावा संगठन से संबंधित कुछ और भी मुद्दें शामिल किए जा सकते हैं। प्रदेश कार्यसमिति के बाद होने वाली इस बैठक में शहर एवं जिलाध्यक्षों से पिछली बैठक में दिए गए कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा भी की जा सकती है।

    आम लोगों को जोड़ेंगे अभियान से
    तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को देश से जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार यह अभियान बूथ स्तर पर भी चलाया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रभारी तथा उनकी टोली तिरंगा झंडा फहराएगी। लोगों को अपने-अपने घरों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही मानक झंडे लगाने के तरीके भी बताए जाएंगे। बूथ के साथ-साथ मंडल, वार्ड स्तर पर भी पदाधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान तिरंगा रैली भी आयोजित की जाएगी, जिसके लिए मोर्चा-प्रकोष्ठ को जवाबदारी दी जाएगी।

    Share:

    MP : खाद्य निर्माता को डायरेक्ट सेल करने के लिए लेना होगा अलग से लाइसेंस

    Tue Aug 6 , 2024
    एफएसएसएआई ने बनाई डायरेक्ट सेलर्स के लिए नई कैटेगरी अब तक ऐसे व्यापारियों को दी गई थी लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन से छूट इंदौर। खाने-पीने की चीजों का निर्माण (Food manufacturers) और विक्रय (sales) करने वाले व्यापारियों और निर्माताओं (traders and manufacturers) को अब अपना माल सीधे बेचने के लिए अलग से लाइसेंस (License) लेना होगा। अब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved