• img-fluid

    इन्दौर : नदी किनारे बने मकानों को हटाने की बड़ी कार्रवाई निगम करेगा परसों से

  • July 10, 2024

    निगम ने रिमूवल अमले को किया अलर्ट, भारी पुलिस बल के साथ शुरू होगा अभियान

    इन्दौर। नदी (river) किनारे बने कई मकानों (houses) को हटाने (demolish) की कार्रवाई के लिए प्रशासन, पुलिस और निगम का अमला तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है। संभवत: परसों (tomorrow) से कार्रवाई का यह बड़ा अभियान शुरू हो सकता है। इसके लिए रिमूवल विभाग (Removal Department) के सारे दस्तों को अलर्ट किया गया है, वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मांगा गया है।


    पिछले दिनों जिला प्रशासन, नगर पुलिस और कई अन्य विभागों के अधिकारियों की संंयुक्त टीम ने कान्ह नदी के कई हिस्सों का दौरा किया था और वहां अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। इसको लेकर नगर निगम द्वारा संबंधितों को नोटिस भी जारी किए गए और उन्हें वहां से अपने मकान और अन्य कब्जे हटाने को कहा गया था, जिसके बाद से कान्ह नदी के कई हिस्सों में बसे लोगों में घबराहट फैल गई थी। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए एक संगठन भी बनाया है। कई दिनों से वहां कार्रवाई को लेकर मामला चल रहा था। अब प्रशासन, निगम और पुलिस के अधिकारियों की हुई चर्चा के बाद परसों से कार्रवाई की तैयारी है।

    कहां से शुरुआत होगी… अभी तय नहीं
    नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन के मुताबिक परसों से नदी किनारे बने मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जानी है और इसके लिए नगर निगम ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां कर ली हैं, वहीं बड़ी संख्या मेें पुलिस बल भी मांगा गया है। विभिन्न कारणों के चलते अभी यह नहीं बताया गया कि किस क्षेत्र से कार्रवाई की शुरुआत होगी। पूर्व में निगम और प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में दो हजार से ज्यादा मकान नदी किनारे पाए गए थे और उन्हें नोटिस भी थमा दिए गए थे।

    Share:

    अब ढाई करोड़ पौधे लगेंगे 5 साल मे, सीड बॉल स्प्रे के लिए बनवाया विशेष ड्रोन

    Wed Jul 10 , 2024
    विजयवर्गीय ने अपने संकल्प को दिया विस्तार, जनता में भी आई जागरूकता, ड्रोन के जरिए पहाडिय़ों से लेकर तालाबों के किनारों पर भी कई प्रजातियों के पौधों के बीज फैलाए जा सकेंगे इंदौर। यह पहला मौका है जब इंदौर में पौधारोपण को लेकर इतनी जागरूकता नजर आ रही है और आम नागरिकों से लेकर शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved