• img-fluid

    INDORE : दिसंबर में गर्मी, तापमान 31 पार

  • December 09, 2020

    इंदौर। मौसम ने लगातार गर्मी की रफ्तार को बरकरार रखा है। इससे दिसंबर महीने में दिन गर्म हो गए हैं और तापमान 31 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास फिर हो चला है। दिसंबर का दूसरा सप्ताह आधा होने को आ रहा है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर नया क्लाइमेट बनने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का माहौल निर्मित हुआ है। इसने मालवा में गुलाबी ठंड के एहसास को बिगाड़ दिया है। पिछले 5 दिनों से लगातार तापमान में उछाल चल रहा है और आसमान में बादल बनने से पारे में गिरावट भी धीरे-धीरे ही आएगी, यानी फिलहाल ठंड के मौसम के लिए 1 सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आसमान में बादल बने रहने की पूरी संभावना है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब पहुंच रहा है तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री को पार कर रहा है। दिसंबर के महीने में वर्षों बाद ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।

    Share:

    मोबाईल सिग्‍नल नही मिलने के कारण 5 किमी दूर पहाड़ी पर देंनी पड़ी आनलाईन परीक्षा

    Wed Dec 9 , 2020
    सरकार के डिजिटल इंडिया के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि मोबाइल नेटवर्क की तलाश में बच्चों को घर से पांच किलोमीटर दूर पहाड़ की चोटी पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा देनी पड़ी। मंगलवार को मौसम खराब रहा और बारिश से बचने के लिए बच्चों ने एक खतरनाक चट्टान के नीचे ओट लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved