• img-fluid

    इंदौर: साड़ी वॉकथान के दिन हुए हंगामे को लेकर सुमित्रा महाजन ने उठाए सवाल, कलेक्टर को पत्र लिखकर मांगा जवाब

  • March 12, 2024

    इंदौर। इंदौर के नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium of Indore) में साड़ी वॉकथान (Saree Walkathon) के दिन हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस कार्यक्रम के लिए पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan) ने कलेक्टर आशीष सिंह (Collector Ashish Singh) को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव आने में लेट हो गए थे। इस वजह से स्टेडियम के गेट पर ताला लगाकर महिलाओं को वापस घर जाने से रोका गया था। इसी मामले पर संज्ञान लेते हुए अब ताई ने कलेक्टर आशीषसिंह से जवाब मांगा है।

    ताई ने कहा है कि मैं सवाल नहीं करूंगी तो कौन करेगा। मैंने सोमवार को कलेक्टर को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। इस दौरान भारी अव्यवस्था हुई और महिलाओं को काफी परेशानी हुई। इसका जिम्मेदार कौन है यह बताना जरूरी है…ताई ने पत्र लिखकर पूछा है कि कार्यक्रम की व्यवस्था कौन देख रहा था? इसका खर्च किसने उठाया और कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित किया गया? इसके साथ ताई ने यह भी पूछा है कि इसमें महिलाओं को क्यों रोककर रखा गया?


    महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को बुलाया गया था। मप्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी में वाक करना थी। महिलाएं दोपहर दो बजे से स्टेडियम पहुंच गईं थी और मुख्यमंत्री रात 8 बजे आए। शाम 5 बजे के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा और उन्होंने घर जाना शुरू कर दिया था। इससे स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों ने गेट पर ताले लगा दिए थे। परेशान महिलाओं ने तालों पर पत्थर मारकर गुस्सा जाहिर किया था।

    Share:

    कांग्रेस ने भी इंदौर को होल्ड पर डाला, क्या नहीं मिला भाजपा को टक्कर देने वाला कोई चेहरा? चर्चाओं में ये नाम

    Tue Mar 12 , 2024
    इंदौर। कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें मध्य प्रदेश के दस टिकट (ten tickets of Madhya Pradesh) तय हुए है लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर की लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया। इंदौर लोकसभा सीट 35 सालों से कांग्रेस नहीं जीत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved