• img-fluid

    इंदौर : प्रदर्शन में भीड़ देखकर कांग्रेस में आया जोश, कांग्रेस के प्रदर्शन से नेताओं में जागी आस

  • August 07, 2024

    इतनी भीड़ आ गई कि महिलाओं को धूप में कुर्सी मंगवाकर बैठाना पड़ा, पार्षदों ने भी दिखाई ताकत

    इंदौर। कल नगर निगम मुख्यालय (Municipal Headquarters) पर हुए कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन में आई भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर बड़े नेताओं (Big leaders) में भी जोश आ गया। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाएं (Women) भी बड़ी संख्या में पहुंची। एक समय ऐसा आया कि जब महिलाओं की संख्या बढऩे लगी तो धक्कामुक्की में वे नहीं फंसे इसलिए सडक़ के दूसरी ओर अतिरिक्त कुर्सियां मंगाकर उन्हें बिठाया। करीब ढाई घंटे तक प्रदेश सरकार (State Government) और नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने खूब भाषणबाजी की और नारे भी लगाए।



    कांग्रेस ने नगर निगम के दूसरे गेट की ओर मंच बनाया था और उन्हें सडक़ के एक ओर टेंट लगाने की अनुमति दी गई थी। इसमें 5 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं। 11 बजे से कार्यकर्ताओं का आना शुरू हुआ तो साढ़े 12 बजे तक सभी कुर्सियां भर गई थीं। तभी अमन बजाज और पिंटू जोशी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजुम आया और बंद रोड पर लगे बेरिकेड्स हटाकर घुसने लगा। वहां खड़े पुलिसकर्मी हरकत में आते उसके पहले ही संचालन कर रहे राजेश चौकसे ने उनसे कहा कि हमें उस ओर नहीं जाना है, अपने कार्यकर्ताओं को पीछे ले जाकर बिठाओ और कुर्सियां आ रही हंै। तभी महिलाओं का एक बड़ा जत्था आ गया। महिलाओं को अंदर जाने लगी तो उन्हें जगह नहीं मिली, इस पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कुर्सियां मंगवाकर टेंट के बाहर ही महिलाओं को बिठाया। सडक़ के दोनों ओर कांग्रेसी ही कांग्रेसी नजर आने लगे। सबसे पहले सज्जनसिंह वर्मा फिर अरूण यादव, सत्यनारायण पटेल और कुलदीप इंदौरा पहुंचे। इसके पहले सभी पार्षदों और नेताओं को भी बोलने का मौका दिया गया। आखिर में जीतू पटवारी आए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अपने भाषण में बार-बार जिक्र कर निशाना साधा। इस बीच कुछ कार्यकर्ता उठकर जाने लगे तो शहर अध्यक्ष सुरजीत, चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया ने उन्हें रोका। प्रदर्शन में रवि जोशी, कृपाशंकर शुक्ला, संगठन प्रभारी अवनीश भार्गव, गजेन्द्र सिसोदिया, राधेश्याम पटेल, देेवेन्द्रसिंह यादव, अरविंद बागड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे।

    जब पटवारी घिर गए पुलिस के घेरे में… चिंटू और सदाशिव यादव ने लाठियां खाकर बचाया
    कल जैसे ही कांग्रेसी बैरिकेड्स की ओर बढ़े पुलिस ने पानी की बौछार शुरू कर दी। इससे कई कांग्रेसी तो भाग गए, लेकिन पटवारी घिर गए। पुलिस ने बल प्रयोग शुरू किया तो चिंटू चौकसे, सदाशिव यादव और राकेश सिलावट ने पटवारी को घेर लिया। इसमें सदाशिव और सिलावट को हाथ में चोंट आई, वहीं चिंटू को भी पुलिस की लाठियां पड़ी।

    बौछार से कई कार्यकर्ताओं को चोंटें
    प्रदर्शन में कई कार्यकर्ताओं को पानी की बौछार और गिरने से चोंटें आईं। जैसे ही कार्यकर्ता बेरिकेड्स की ओर बढ़े सनी राजपाल और उनके कुछ साथी पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। उसी के ऊपर हाइटेंशन लाइन थी। नीचे उतरने में सनी के पैर में चोंट आ गईं। पटवारी के साथ उनके समर्थक मनीष पटेल भी पानी की बौछार में घायल हो गए। उनकी आंख में पानी की बौछारें लगीं। वहीं कई कार्यकर्ताओं पर पानी के प्रेशर से निशान पड़ गए। कइयों के मोबाइल फोन भी पानी में गीले हो गए।

    भाजपा नेता भी चौंके भीड़ देखकर
    कल के प्रदर्शन में आई भीड़ देखकर भाजपा नेता भी चौंक गए। भाजपा के नेता सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के प्रदर्शन पर नजर रख रहे थे। भीड़ का गुस्सा हाल में की गई टैक्स वृद्धि को लेकर भी था। वहीं प्रदर्शन में कई महिलाएं ऐसी आई थीं, जिनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद हो गई हैं। कुछ महिलाएं पीने का पानी नहीं मिलने की समस्या को लेकर भी बात करती दिखी। कांग्रेस के नेताओं से इसे भाजपा के प्रति जनआक्रोश बताया।

    पुलिस से भिड़ गई महिला पार्षद
    कल प्रदर्शन में महिलाओं ने भी खूब जोश दिखाया। बड़ी संख्या में महिला पार्षद महिलाओं को लेकर आई थीं। जब पानी की बौछारें फेंकना शुरू हुई तो महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट और पार्षद सोलंकी पुलिस से भिड़ गई। दोनों बेरिकेड्स के ऊपर चढ़ गई थी, लेकिन महिला पुलिसकर्मी ने दोनों को डंडे मारकर वहां से उतार दिया, फिर भी दोनों महिलाओं को लेकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगी।

    कांग्रेस बना रही माहौल, सभी बड़े पॉलिटिकल सेंटरों पर होंगे प्रदर्शन
    कांग्रेस अब नए सिरे से प्रदेश में अपना संगठन तो खड़ा कर रही है, वहीं सरकार के खिलाफ माहौल भी बना रही है। कल इंदौर में हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करने की तैयारी कर रही है। तैयारी सभी जिलों में प्रदर्शन करने की है, लेकिन जहां-जहां पार्टी को कमजोर जिले लग रहे हैं, वहां पहले प्रदर्शन किए जाएंगे।

    कांग्रेस की रणनीति है कि राजनीतिक दृष्टि से बड़े शहरों में ये प्रदर्शन किए जाएं, ताकि वहां के लोगों में सरकार के विरोध में संदेश जाए। प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार द्वारा कर्ज का बोझ, भ्रष्टाचार और अन्य आम लोगों के विरोध की नीतियों से अवगत कराना है। कल इंदौर में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय निगम परिषद को भी खूब कोसा। निगम परिषद द्वारा हाल ही में बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में सभी नेताओं ने भ्रष्टाचार को दोषी ठहराया, वहीं फर्जी बिल घोटाला और शहर की बदहाली को लेकर भी बात की गई। इसी को लेकर सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाना है व वहां की स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ प्रदेश से जुड़ी समस्याओं को भी प्रदर्शन में शामिल किया जा रहा है और संभागायुक्त के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। आज पटवारी की मौजूदगी में छतरपुर जिले में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद दतिया और लहार में भी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही उज्जैन और सागर को भी प्रदर्शन के लिए चुना है। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र उज्जैन में होने वाले प्रदर्शन में पूरी ताकत लगाने की तैयारी की गई है। 30 अगस्त को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के घेराव में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि सत्ता से दूर रहने के बाद वह अब सत्ता में बैठे लोगों पर निशाना साधकर लगातार आंदोलन करे, जिससे लोगों में संदेश जाए कि कांग्रेस आम लोगों के हितों के बारे में सोचती है।

    प्रदेश की सरकार से आम जनता परेशान है और यही आक्रोश प्रदर्शन में देखा जा रहा है। इंदौर में हुआ जोरदार प्रदर्शन इसी का उदाहरण है। आने वाले समय में कई जिलों में प्रदर्शन होने जा रहे हैं। बड़ा प्रदर्शन 30 अगस्त को भोपाल में होने जा रहा है।
    -जीतू पटवारी, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस

    Share:

    किसान को मिला 50 लाख का हीरा, चौथी बार चमकी किस्मत

    Wed Aug 7 , 2024
    पन्‍ना (Panna)। रत्नगर्भा नगरी पन्ना (Ratnagarbha Nagari Emerald) में आए दिन रंक से राजा बनते देर नही लगती कब किसकी किस्मत चमक जाए कुछ नही कहा जा सकता । मंगलबार को फिर एक किसान को 16 कैरेट 10 सेण्‍ट का लगभग पचास लाख कीमती हीरा (Diamond) मिला है । जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved