• img-fluid

    इन्दौर लूट मामला : नौकरी से निकालने वाले थे इसलिए बनाई योजना

  • August 04, 2024


    एक दिन पहले पता चल गया था कि 35 लाख पेमेंट आएगा

    इंदौर। कंस्ट्रशन कंपनी (construction company) के कर्मचारी (Employee) से हुई 35 लाख की लूट (35 lakh looted) फर्जी (bogus) निकली थी। कर्मचारी ने ही फर्जी लूट की योजना बनाई थी। बताते हैं कि उसे नौकरी से निकालने वाले थे, इसके चलते वह कुछ दिनों से लूट की योजना बना रहा था।


    दो दिन पहले लसूडिय़ा थाने में 35 लाख की लूट का मामला सामने आया था। बाद में फरियादी और कंस्ट्रशन कंपनी का नौकर सोनू बोरासी ही आरोपी निकाला। उसने अपने नौ दोस्तों के साथ फर्जी लूट की योजना बनाई थी। इसमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 26 लाख बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी चार आरोपियों की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि सोनू की दूसरे कई कर्मचारियों ने मालिक को शिकायत की थी कि यह सही व्यक्ति नहीं है। इसके चलते उसे नौकरी से हटाने की तैयारी थी। यह बात उसे पता चल गई थी, क्योंकि पैसे लाने और ले जाने का काम वही करता था। जैसे ही उसे यह पता चला कि 35 लाख का पेमेंट आने वाला है, उसने लूट की योजना को अंजाम दे दिया। पैसे आने की जानकारी मालिक के अलावा उसे भी होती थी। इसके चलते उसने तुरंत अपने दोस्तों को सक्रिय किया और फर्जी लूट की कहानी रच दी।

    Share:

    इन्दौर से रात 12 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट सुबह चार बजे हुई रवाना, एयरपोर्ट पर हंगामा

    Sun Aug 4 , 2024
    रात 11 बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट रात 3 बजे पहुंची इंदौर कल इंदौर आने और जाने वाली 20 उड़ानें तय समय से एक से चार घंटे तक लेट रहीं यात्री सुबह से देर रात तक होते रहे परेशान इंदौर। देश (India) के कई शहरों में भारी बारिश (Heavy rain) के चलते आम जनजीवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved