इंदौर। रात को फिर हुए दो सडक़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से टर्न लेने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गए थे। बीती तीन रातों से शहर में हादसे हो रहे हैं। इन तीन रातों में तीन युवकों की जान चली गई।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि महेंद्रा शोरूम के सामने हादसा हुआ। यहां सडक़ निर्माण के दौरान बीआरटीएस पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। बाइक पर सवार होकर देवांग पिता बाबूलाल निवासी स्कीम नंबर 114 साथी मुकेश के साथ जा रहा था। शोरूम के सामने दोनों की बाइक मुडऩे के दौरान डिवाइडर में टकराते हुए खंभे में जा घुसी। गंभीर चोटें लगने के चलते देवांग की मौत हो गई। मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर दूसरा हादसा हाईकोर्ट के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि अहिल्या नगर खजराना निवासी फैजान और उसका भाई रहीम बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी रांग साइड से आ रही एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को चोटें आईं। उपचार के लिए दोनों को एमवाय अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved