कहीं सर्वर खराब…कहीं खसरे गायब…अब टारगेट पूरा करने का टेंशन
इंदौर। इस बार इंदौर (Indore) जिले को 3077 करोड रुपए के राजस्व वसूली (Revenue Collection) का लक्ष्य मिला था जिसमें से अभी तक मात्र 2175 करोड़ का राजस्व ही जमा हो पाया है पिछले कुछ वर्षों से इंदौर लक्ष्य से अधिक वसूली करता चला आ रहा है, लेकिन इस बार जिला पिछड़ता नजर आ रहा है। वित्तीय वर्ष (Financial Year) की समाप्ति में मात्र 13 दिन शेष है इस अवधि में जिले को 900 करोड़ का राजस्व जमा करना आसान नजर नहीं आ रहा है। एक दिन में लगभग विभाग को 69 करोड़ का राजस्व वसूलना होगा तब तए टारगेट को पूरा किया जा सकेगा। हालांकि इस बार जिला लगभग 300 करोड़ की राशि से पीछे रह सकता है।
इंदौर की गाइड लाइन में उज्जैन रोड भी शामिल
शहर की 3226 लोकेशन पर बढ़े रेट
मार्च के बाद वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही इन्दौर जिले को नया टारगेट दिया जाएगा। कल आयोजित हुई बैठक के बाद इन्दौर की प्रापर्टी 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ज्यादा कीमतों पर बिकेगी। कलेक्टर ने गाईड लाइन की नई दर लगभग तय कर दी गई है।गाइडलाइन में 3226 नई लोकेशन को शामिल किया गया है। इस बारे में वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कुमार एक की अब तक 793 लोकेशन गाइड लाइन में दर्ज थी। इस बार इस क्षेत्र से 531 नई लोकेशन शामिल की गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में अब तक 1024 लोकेशन गाइडलाइन में थी। इस बार 596 नई लोकेशन शामिल की गई है। क्षेत्र क्रमांक 3 में 745 लोकेशन थी, इसमें 568 नई लोकेशन जोड़ी गई है। क्षेत्र क्रमांक 4 में 710 लोकेशन थी, इसमें 425 नई लोकेशन जोड़ी गई है। इस तरह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो में सबसे ज्यादा नई लोकेशन जोड़ी गई है। अब जो गाइडलाइन तैयार की गई है उसमें नगरीय क्षेत्र की लोकेशन की संख्या 3005 हो गई है जबकि ग्रामीण क्षेत्र की लोकेशन की संख्या 1675 हो गई है। इस तरह से कुल लोकेशन 4680 हो गई है। इसके साथ ही पूर्व से जो इंदौर जिले में 112 लोकेशन थी, उन्हें एक दूसरे में मर्ज करते हुए 407 लोकेशन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इस गाइडलाइन में 240 नई कॉलोनीयों को भी शामिल किया गया है। उसमें सबसे ज्यादा कॉलोनिया सांवेर विधानसभा क्षेत्र की है। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए इंदौर उज्जैन मार्ग पर बड़ी संख्या में कॉलोनी का निर्माण और विकास हुआ है। इन कॉलोनीयों को अब इस गाइडलाइन का हिस्सा बनाया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved