img-fluid

इंदौर: भावना सिंह हत्याकांड में पुलिस ने ग्वालियर से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब पार्टी के हुए विवाद में की गई थी हत्या

  • March 27, 2025

    इंदौर। इंदौर (Indore) में भावना सिंह हत्याकांड (Bhavana Singh Case) में पुलिस (Police) को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने हत्या के आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और उनकी महिला मित्र स्वस्ति राय को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल में घटना के बाद छिपे हुए थे। हालांकि, जैसे ही पुलिस टीम कसोल पहुंची, आरोपियों ने ग्वालियर (Gwalior) की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्वालियर बायपास से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए भारत में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। शराब पार्टी के दौरान एक विवाद के कारण मुकुल ने भावना पर गोली चला दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल छोड़ दिया और भाग गए। अस्पताल में इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी।


    जिसमें पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित फ्लैट से तलाशी ली, जहां 28 अलग-अलग कंपनी के मोबाइल, लैपटॉप, 60 से अधिक बैंक खातों की पासबुक और 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड बरामद किए। इसके अलावा, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, भावना सिंह मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और वह इंदौर में ब्यूटीशियन का कोर्स करने आई थी। हत्या के बाद, आरोपी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के कसोल में छिप गए थे, लेकिन पुलिस की सटीक कार्रवाई से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    Share:

    रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, स्वीकार किया निमंत्रण

    Thu Mar 27 , 2025
    नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) जल्द ही भारत आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का भारत आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved