• img-fluid

    इंदौर: महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक को लोगों ने की पिटाई

  • October 15, 2024

    इंदौर: इंदौर (Indore) के एमआईजी थाना क्षेत्र (MIG Police Station Area) में एक मंदिर में पूजन करने गई महिला (Woman) के साथ छेड़छाड़ (Molested) की घटना हो गई। महिला को यहां पहले से बैठे एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए। बाद में हिंदू संगठन (Hindu Organization) के कार्यकर्ता भी इकट्‌ठा हो गए। युवक को पकड़कर थाने ले गए। युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।


    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम पाटनीपुरा के गीता चौक शिव मंदिर में 52 साल की महिला दर्शन करने गई थी। यहां पर वह भगवान के सामने दीपक लगा रही थी। उसी समय पीछे से आकर एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया। युवक उन्हें बुरी तरह से जकड़ने लगा। इसके बाद कपड़े खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आसिर पुत्र याशिर अली, निवासी शीतलपुर, मालदा चांचल, पश्चिम बंगाल सामने आया है। पुलिस ने उस पर छेड़छाड़ को लेकर कार्रवाई की है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    Share:

    इंदौर: 800 लीटर घी नकली पाया गया आई जांच रिपोर्ट

    Tue Oct 15 , 2024
    इंदौर: दीपावली (Diwali) का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावट (Adulteration) खोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जहां असली के नाम पर मिलावटी खाद्य पदार्थ (Food Ingredient) की बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने पिछले महीने इंदौर (Indore) के जूनी इलाके (Junee Area) में छापामार कार्रवाई की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved