• img-fluid

    इंदौर नगर निगम : बिना आवेदन घर-घर पहुंचेंगे मृत्यु प्रमाण पत्र

  • December 16, 2022

    इंदौर। नगर निगम (municipal Corporation) ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है और बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं।


    महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) की पहल पर यह नई सुविधा शुरू की है। वरना लोगों को आवेदन के साथ चक्कर भी लगाना पड़ते हैं। महापौर श्री भार्गव ने कल मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं और इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं करना पड़ता है। वहीं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि शहर में जो 52 श्मशान और कब्रिस्तान मौजूद हैं वहां से रोजाना निगमकर्मी मृतकों की जानकारी हासिल करते हैं और फिर प्रमाण-पत्र बनाकर सीआईएस के जरिए उसे घर भिजवा दिया जाता है। 1 तारीख से शुरू की गई इस सुविधा के चलते अभी तक 600 से अधिक मृत्यु प्रमाण-पत्र घर भिजवा दिए हैं।

    Share:

    पौने 8 करोड़ की सडक़ पर 105 करोड़ की टोल वसूली - इंदौरी कम्पनी फंसी

    Fri Dec 16 , 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री ने टोल लूट बंद करवाई, इंदौर की ठेकेदार फर्म पीडी अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर भी करवा दी दर्ज इंदौर।  पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंतसिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने होशियारपुर (Hoshiapur)-टांडा रोड पर चल रहे टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा के साथ ही इस टोल घोटाले की विस्तृत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved