• img-fluid

    INDORE : स्पीड लेजर गन की निगरानी में रहेंगे अधिकांश वाहन चालक

  • July 01, 2021

    70 फीसदी सडक़ दुर्घटनाएं ज्यादा स्पीड के कारण, इंदौर सहित सभी जिलों में एप के जरिए ऑन द स्पॉट एंट्री शुरू

    इंदौर। सभी प्रमुख सडक़ों पर स्पीड लेजर गन (Speed Laser Gun) की व्यवस्था की जा रही है, ताकि तेज गति (Speeding) से वाहन(Vehicles) चलाने वालों और यातायात नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान बनाकर न्यायालयीन कार्रवाई की जा सके। 70 फीसदी से अधिक सडक़ दुर्घटनाएं (road accident) तेज गति (Speeding) से वाहन (Vehicles) चलाने के कारण होती है। इंदौर सहित सभी 52 जिलों में एप के माध्यम से ही सडक़ दुर्घटनाओं (road accident) की प्रविष्टि की जा रही है। इंदौर में कल डेटाबेस (Database) आईआरएडी प्रोजेक्ट (IRAD Project) की समीक्षा भी की गई।


    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई भोपाल डी.सी.सागर (DC Sagar) ने कल इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया (Police Control Room) पर इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर मनीष कपुरिया (Manish Kapuria) भी उपस्थित रहे। बैठक में श्री डी.सी.सागर (DC Sagar) व्दारा बताया गया कि आईआरएडी प्रोजेक्ट (IRAD Project)  में भारत के छ: राज्यों में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर काबिज है और उन्होंने इन्दौर के प्रदर्शन की सराहना की। मध्यप्रदेश में इन्दौर को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन्दौर के उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी एवं कार्य की प्रशंसा की। मध्यप्रदेश के व्दारा आईरेड  पर अभी तक 21 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं एवं इन्दौर जिले व्दारा 1500 से ज्यादा मामले आईरेड पर दर्ज हुए है। समीक्षा में इन्दौर के यातायात प्रबन्धन (Traffic Rules) को और अधिक आधुनिक और सशक्त बनाने की समझाईस दी गई। तेज गति (Speeding) से वाहन (Vehicles) चलाने वालों पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने की समझाईस भी दी गई। समस्त सडक़ दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा निर्धारित गति से अधिक तेज गति से वाहन चलाने के कारण होता है, अत: इस ओर समुचित ध्यान केन्द्रित कर वैधानिक कार्यवाही करना जनहित में अत्यन्त आवश्यक है। श्री डी. सी. सागर (DC Sagar) ने कहा कि सडक़ों के किनारों पर उपायुक्त स्थान में वाहन को निर्धारित गति से चलाने की जन जागरूकता के लिये बोर्ड लगवाये कि गति अति न करे – आप स्पीड लेजर गन (Speed Laser Gun)  की निगरानी में है। यातायात नियमों (Traffic Rules)  का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व विधिवत चालान बनाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें।


    Share:

    खजराना और रणजीत हनुमान मंदिर पर वैक्सीन की भक्ति, मंदिरों में टीके

    Thu Jul 1 , 2021
    इंदौर।  वैक्सीनेशन सेंटरों (Vaccination Centers) के अलावा शहर के दोनों बड़े मंदिरों (Big Temples) पर भी आज वैक्सीनेशन की भक्ति दिखाई दी। यहां टीका लगवाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभाग ने दोनों मंदिरों को 1-1 हजार टीके दिए हैं। दो दिन के बाद आज से फिर वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। आज शहर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved