• img-fluid

    इंदौर: महिला कांग्रेस ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की

  • September 19, 2024

    इंदौर। शहर महिला कांग्रेस (Women’s Congress) ने एम.आई.जी. थाना प्रभारी (Police Station Incharge) को एक ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) और उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह (Raghuraj Singh) के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया (Sonila Mimrot Bhatia) का आरोप है कि दिनांक 15 सितंबर 2024 को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें देश का “नंबर वन आतंकी” बताया। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी पर देश के खिलाफ षड्यंत्र करने और देश से प्रेम नहीं करने का आरोप लगाया।


    इसके बाद, 16 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने इंदौर (Indore) में राहुल गांधी पर असभ्य टिप्पणी की और उन्हें “डिवाइड एंड रूल” की औलाद कहकर अपमानित किया। उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म से जोड़कर उनके देशप्रेम पर सवाल उठाया और उन्हें “आतंकी” करार दिया।महिला कांग्रेस ने इन बयानों को राहुल गांधी और उनके परिवार के बलिदानों का अपमान बताया है, जिसमें उनके पिता स्व. राजीव गांधी और दादी स्व. इंदिरा गांधी की शहादतें शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं की टिप्पणी देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और अशांति फैलाने का प्रयास है।

    महिला कांग्रेस ने मांग की है कि इन दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ताकतों को सबक मिल सके।इस घटनाक्रम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं में आक्रोश पैदा कर दिया है, और वे इसे राहुल गांधी के प्रति सच्चे देशभक्त होने के खिलाफ साजिश मानते हैं।

    Share:

    उज्जैन में राष्ट्रपति से भेंट कर भावुक हो गए शिल्पकार, CM मोहन यादव ने किया एक-एक लाख देने का ऐलान

    Thu Sep 19 , 2024
    उज्जैन: भगवान महाकाल (Mahakal) का आशीर्वाद लेने के लिए बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने महाकाल महा लोक (Maha Lok) में मूर्तियों का निर्माण कर रहे शिल्पकारों (Craftsmen) से संवाद किया. इस दौरान शिल्पकार भावुक हो गए. उन्होंने पाषाण के शिवलिंग राष्ट्रपति को भेंट स्वरूप दिए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved