• img-fluid

    INDORE : कड़ाके की सर्दी से हलकी राहत 2 दिन में तापमान बढ़ेगा

  • February 01, 2021


    इदौर। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की सर्दी का सामना इंदौरियों ने किया। मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ में हलचल के चलते पारे में 3 से 4 डिग्री का उछाल आने के संकेत अगले 2 दिनों में मिल रहे हैं, जो चुभती ठंड से सामान्य की ओर ले जाने के संकेत हैं।


    फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौरियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार साफ दिख रहे हैं। पिछले 2 दिनों में रात के तापमान में डेढ़ डिग्री के करीब उछाल आया है और उम्मीद की जा रही है कि पश्चिमी विक्षोभ में चल रही हलचल के चलते आसमान में बादल बनेंगे और उत्तरी हवाएं कुछ कमजोर होंगी, जिससे कि तापमान सामान्य होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल रात का तापमान 9.5 डिग्री और दिन का तापमान 26 डिग्री के करीब चल रहा है। पिछले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी इंदौर सहित पूरे मालवा में चल रही है। अब धीरे-धीरे पारे में उछाल आएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फरवरी के तीसरे सप्ताह तक मौसम में ठंड का हलका असर बरकरार रहेगा।

    Share:

    ऐसा क्‍या हुआ कि स्वयं यमराज को धरती पर लेना पड़ा जन्‍म, पढ़े ये पौराणिक कथा

    Mon Feb 1 , 2021
    जब इस मृत्युलोक में मनुष्य का कार्यकाल समाप्त हो जाता है तब यमदूत मनुष्य की आत्मा को लेने पृथ्वी पर आते हैं। परन्तु एक पौराणिक कथा के अनुसार स्वयं यमराज को एक बार पृथ्वी पर मनुष्य रूप में जन्म लेना पड़ा था। इस पोस्ट में हम आपको बताएं की आखिर क्यों यमराज को पृथवी पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved