
- खूंखार होते कुत्तों पर अब प्रशासन लगाम लगाएगा
- प्रशासन का एक और नवाचार
इंदौर। भिखारियों (Beggars) पर लगाम लगाने के बाद अब प्रशासन (Administration) जनता की मदद से एक और नवाचार की शुरुआत करने जा रहा है। कुत्तों (dogs) की नसबंदी (Sterilization) और बढ़ती तादाद पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब आम जनता की न केवल मदद लेगा, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करेगा। इसके लिए इनाम की राशि भी घोषित की जा सकती है।
भिक्षुक मुक्त इंदौर के बाद अब कलेक्टर आशीषसिंह स्ट्रीट डॉग की बढ़ती समस्या और बच्चों पर हो रहे हमले को देखते हुए एक और नवाचार करने की शुरुआत कर रहे हैं। जनता की मदद से हजार रुपए इनाम की घोषणा के बाद शहर लगभग पूरी तरह से भिखारियों से मुक्त हो गया है, वही अब इसी तरह की पहल कर जनता से यह जानकारी मांगी जाएगी कि उनके क्षेत्र में कितने कुत्ते हैं और उनमें से कितने कान कटे कुत्ते हैं, जिनकी नसबंदी हो चुकी है। कलेक्टर आशीषसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में संचालित हो रहे अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन सौ डॉग बाइट के प्रकरण पंजीबद्ध हो रहे हैं। वहीं हाल ही में बच्चों पर कुत्तों के झूंड के हमलों को देखते हुए प्रशासन अब इस मुहिम छेड़ेगा। ताकि विकराल रुप लेती समस्या पर लगाम कसी जा सके।